Retired employees : 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने दिया धरना ?

Retired employees : 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने दिया धरना ?
Retired employees : 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने दिया धरना ?

उरई (जालौन)।

आल इंडिया राज्य पेंशनर्स फेडरेशन तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को राजकीय पेंशनरों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-सभा का आयोजन किया गया। धरना सभा की अध्यक्षता हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता डॉ. रामप्रकाश द्विवेदी ने किया। धरने के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

धरना सभा को संबोधित करते हुए संगठन संरक्षक लखनलाल अहिरवार, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अंगद सिंह राजावत, अनिल श्रीवास्तव, मंगल सिंह निरंजन और राजेश कुलश्रेष्ठ ने कहा कि वित्त विधेयक 2025 में पेंशनरों में तिथि के आधार पर विभेद पैदा करने वाले प्रावधान को हटाकर पुराने पेंशनरों को भी आठवें वेतन आयोग के दायरे में लाया जाए। उन्होंने वेतन आयोग की प्रक्रिया में हो रहे विलंब को देखते हुए कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को पर्याप्त अंतरिम राहत देने की मांग की।

ओपीएस बहाली की मांग

वरिष्ठ उपाध्यक्ष मानसिंह राजपूत, रामेश्वर दयाल कुशवाहा, हरीराम ओमरे, सम्प्रेक्षक अंबिका प्रसाद राजपूत और अनिल याज्ञिक ने कहा कि कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों के लिए अलग से सीपीआई (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) जारी किया जाए। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल करने की मांग भी उठाई।

Retired employees : 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने दिया धरना ?
Retired employees : 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने दिया धरना ?

उपाध्यक्ष रमेश कुमार सक्सेना, रामसिंह अहिरवार, सुरेशचंद्र वर्मा, प्रभा शुक्ला, शोभा शर्मा, रामदेवी, मुन्नालाल प्रजापति और राजेश कुमारी श्रीवास्तव ने कहा कि राजकीय पेंशनरों के पेंशन राशिकरण की कटौती 10 वर्ष में बंद की जाए। साथ ही 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पेंशनरों को क्रमशः 5, 10 और 15 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन देने तथा पेंशन को आयकर से मुक्त करने की मांग की गई।

डीए-डीआर एरियर के भुगतान की मांग

सुरेश चंद्र निरंजन, विश्वनाथ सिंह कुशवाहा, राजा भइया विश्वकर्मा, गुलाब सिंह, अखिलेश शर्मा, डॉ. वीरसिंह, किशोरी दीक्षित और रवींद्र कुमार दुबे ने कहा कि कोरोना काल के दौरान रोके गए 18 माह के डीए-डीआर एरियर का भुगतान किया जाए। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को रेल और बस किराये में 50 प्रतिशत की छूट देने की मांग भी उठाई गई।

धरना-सभा के अंत में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी और पेंशनर्स मौजूद रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Filed today : राज्यसभा चुनाव: सपा ने राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को बनाया उम्मीदवार, आज दाखिल करेंगे नामांकन ?

Filed today : राज्यसभा चुनाव: सपा ने राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को बनाया उम्मीदवार, आज दाखिल करेंगे नामांकन ?

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (एसपी) ने बुधवार को रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *