
दिनांक: 15 सितम्बर 2026 ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने हेतु मा०प्रभारी मंत्री श्री के0पी0 मलिक जी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना ‘सेवा संकल्प अभियान’ का प्रमुख उद्देश्य : मा० प्रभारी मंत्री जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी आपसी सामंजस्य से अभियान को ऐतिहासिक बनाएं : मा० प्रभारी मंत्री
हापुड़।
- आज कलेक्ट्रेट सभागार में माननीय राज्य मंत्री वन पर्यावरण, जंतु उद्ययान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद हापुड़ श्री के0पी0 मलिक जी की अध्यक्षता में 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचने पर जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मा० प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया। - बैठक में जिलाधिकारी कविता मीना एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 12 अध्यायों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें ‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’, ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर से वाराणसी यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ प्रमुख हैं। अभियान के दौरान थीम आधारित कार्यक्रमों के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए मा० प्रभारी मंत्री ने कहा कि
- अभियान का उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सार्वजनिक सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज के सभी वर्गों को सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
- मा० प्रभारी मंत्री के0 पी0 मलिक ने जिलाधिकारी के नेतृत्व में की जा रही तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां की दिशा सही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की योजना उत्कृष्ट है और अब जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय सहभागिता के साथ इसे जन-जन तक पहुंचाना होगा, ताकि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके। अतः जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करें। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने मा0 प्रभारी मंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
- बैठक में, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती रेखा नागर, विधायक सदर श्री विजय पाल आढ़ती, विधायक धौलाना श्री धर्मेश तोमर, विधायक गढ़मुक्तेश्वर श्री हरेंद्र तेवतिया, पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर ज्ञानंजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री श्रुति शर्मा भाजपा जिला महामंत्री, नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर अध्यक्ष श्री राकेश बजरंगी, नगर पालिका परिषद हापुड़ अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।