Review meeting held : कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ ने 04.02.2026 को प्रशासनिक अधिकारियों समीक्षा बैठक आयोजित

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ दिनांकः 04.02.2026 मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन हेतु जनपद हापुड़ के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित
जनपद हापुड़ में दिनांक 22.02.2026 को आयोजित किए जाने वाले मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर को सफल एवं प्रभावी बनाए जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 04.02.2026 को माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़ श्री अजय कुमार सिंह प्रथम की अध्यक्षता में जनपद के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
यह बैठक जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन श्री सौरभ कुमार वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा किया गया। बैठक में अपर जिला जज, हापुड़ श्री हनी गोयल (विशेष न्यायाधीश, एस.सी./एस.टी. एक्ट) की देखरेख एवं श्री यज्ञेश चन्द पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक को संबोधित करते हुए अपर जिला जज, हापुड़ श्री हनी गोयल द्वारा सभी उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) के निर्देशानुसार जनपद हापुड़ में दिनांक 22.02.2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जनपद में संचालित विभिन्न शासकीय एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
उन्होंने बताया कि इस मेगा शिविर के अंतर्गत जनपद के समस्त प्रशासनिक विभागों द्वारा संचालित योजनाओं जैसे— सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, श्रम विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विकास विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को एक ही मंच पर प्रदान किया जाएगा। इससे आमजन को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उन्हें त्वरित समाधान प्राप्त होगा।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि मेगा/बृहद शिविर से पूर्व प्रत्येक विभाग द्वारा अपने-अपने स्तर पर लघु शिविरों का आयोजन किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें शिविर से जोड़ा जा सके। इन लघु शिविरों के आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा नियुक्त पराविधिक स्वयंसेवकों एवं पैनल अधिवक्ताओं की सहायता ली जाएगी, जिससे विधिक सहायता एवं जागरूकता का व्यापक प्रसार हो सके।
माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़ श्री अजय कुमार सिंह प्रथम ने अपने संबोधन में कहा कि यह शिविर केवल योजनाओं के वितरण का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों से आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि शिविर का उद्देश्य पूर्ण रूप से साकार हो सके।
बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि समस्त प्रशासनिक विभाग अपनी-अपनी योजनाओं की विस्तृत सूची, पात्रता मानदंड एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ को शीघ्र उपलब्ध कराएंगे, जिससे शिविर की तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके।
इसके अतिरिक्त मेगा शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद स्तर पर प्रचार सामग्री, बैनर, पोस्टर, मुनादी, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से आमजन को शिविर की तिथि, स्थान एवं उद्देश्य की जानकारी दी जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस शिविर का लाभ उठा सकें।
बैठक में नोडल अधिकारी/प्रशासनिक विभाग के रूप में मोनिका सिंह के स्थान पर मुख्य विकास अधिकारी की ओर से नोडल अधिकारी के रूप में श्रीमती सुनिता सिंह उपस्थित रहीं। पुलिस विभाग की ओर से नोडल अधिकारी श्री वरुण मिश्रा ने बैठक में सहभागिता की। इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी बैठक में उपस्थित रहे।
अंत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ श्री सौरभ कुमार वर्मा द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया तथा यह अपेक्षा व्यक्त की गई कि सभी विभाग आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर को पूर्ण रूप से सफल बनाएंगे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता