world wetland day : औनाहा वन चेतना केंद्र में मनाया गया विश्व वेटलैंड दिवस ?

औनाहा वन चेतना केंद्र में मनाया गया विश्व वेटलैंड दिवस
वेटलैंड जल संरक्षण के महत्वपूर्ण स्रोत
चित्र कला प्रतियोगिता में जूनियर विद्यालय सिठमरा की अंशिका ने प्रथम व स्वाति ने पाया तृतीय स्थान
कानपुर देहात 2 फरवरी 2025
- जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में आज विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर औनाहा वन चेतना केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व वेटलैंड दिवस की थीम पर साई किड्स एकेडमी,केसीएसपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल ,उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिठमरा के छात्र-छात्राओं द्वारा लोक नृत्य कठपुतली एक्ट सामूहिक नृत्य आद्र भूमि संरक्षण विषय पर वाद विवाद प्रतियोग्यता का आयोजना किया गया । प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में लगभग छात्राओं ने 200 छात्र छात्राओं ने प्रतिभा किया।

- मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनिल कुमार द्विवेदी प्रभागीय वनाधिकारी कानपुर देहात द्वारा मौजूद छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि वेटलैंड जल संरक्षण है अच्छे स्रोत है इनका संरक्षण करना हम सबका संरक्षण करना हम सब का नैतिक कर्तव्य है।सबसे ज्यादा कार्बन का अवशोषण वेटलैंड ही करते हैं इसलिए इनका संरक्षण और उनको सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेेदारी है ।इसलिए अपने साथ साथ अपने आस पास के लोगो को जागरूक करे । चित्र कला प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय सिठमरा की कक्षा 6 की छात्रा अंशिका ने प्रथम व स्वाति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम मे मौजूद जिला पंचायती राज अधिकारी विकास पटेल के द्वारा छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा सबसे अधिक जैव विविधता वेटलैंड्स पर ही पायी जाती है जो की हमारे पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने मे इनका महत्वपूर्ण योगदान है इनका संरक्षणऔर इनको सुरक्षित रखना के लिएहम सभी को आगे आना होगा ताकि पर्यावरण के संतुलन को बनाये रखने मे हम सब अपना योगदान दे सके।

- राम जी अग्निहोत्री जिला पंचायत सदस्य द्वारा विश्व आद्र भूमि दिवस के सभी को शुभकामनाएं देते हुए सभी से जल का संरक्षण करने अपील की।कार्यक्रम का संचालन विवेक कुमार सैनी जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति व पर्यावरण मित्र नवीन कुमार दीक्षित राज्य अध्यापक पुरस्कार से अलंकृत शिक्षक के द्वारा किया गया।इस अवसर पर महमूद खान जिला पंचायत सदस्य परोख मुख्तार अहमदमुख्तार अहमद बड़ागांव प्रधान प्रतिनिधि, स्वामी दीन क्षेत्रीय वनाधिकारी भोगनीपुर ,इस्तकार अहमद क्षेत्रीय वनाधिकारी डेरापुर सर्वेश कुमार भदौरिया क्षेत्रीय वनाधिकारी अकबरपुर ,तौसीफ अहमद क्षेत्रीय वनाधिकारी रसूलाबाद के साथ-साथ सभी क्षेत्रीय वनाधिकारी कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा|
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home