Salute : हिमालय की गोद में आरएसी-एमबीसी के 472 नव आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड, एडीजी प्रशिक्षण राघवेंद्र सुहास ने ली सलामी ?

जयपुर।

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कुल्लू स्थित शमशी प्रशिक्षण केंद्र में राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी (आरएसी) एवं मेवाड़ भील कोर (एमबीसी) के नव आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड आयोजित हुई। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (प्रशिक्षण) श्री राघवेंद्र सुहास ने परेड की सलामी ली। 472 कांस्टेबल्स की इस दीक्षांत परेड में आरएसी और एमबीसी के जवानों ने अपने जोशीले कदमों से राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के सैकड़ों दर्शकों का दिल जीत लिया। परेड के बाद नव आरक्षियों ने योगाभ्यास, दंगा नियंत्रण, जूडो और आतंक विरोधी कार्रवाई का शानदार प्रदर्शन किया। सशस्त्र सीमा बल के उप महानिरीक्षक श्री अजय कुमार ने सभी मेहमानों का स्वागत किया।
समारोह में परेड कमांडर श्री जयपाल सिंह चौहान के साथ सभी प्लाटून कमांडर, अनुदेशकों और विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। श्री मुकेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ नव आरक्षी (ओवरऑल बेस्ट) के खिताब से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त बेस्ट इंडोर नव आरक्षी सुरेन्द्र बिड़ियासर, बेस्ट आउटडोर हरीश कुमार, बेस्ट फायरर सवान खान और बेस्ट इन ड्रिल एवं टर्नआउट जयपाल चौहान रहे।

Salute : हिमालय की गोद में आरएसी-एमबीसी के 472 नव आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड, एडीजी प्रशिक्षण राघवेंद्र सुहास ने ली सलामी ?
Salute : हिमालय की गोद में आरएसी-एमबीसी के 472 नव आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड, एडीजी प्रशिक्षण राघवेंद्र सुहास ने ली सलामी ?

उत्कृष्ट प्रशिक्षकों को पुरस्कार
प्रशिक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कंपनी कमांडर विजयपाल को बेस्ट इंडोर प्रशिक्षक, इंस्पेक्टर (जीडी) प्रकाश कुमार तिवारी को बेस्ट आउटडोर प्रशिक्षक तथा सेवानिवृत्त असिस्टेंट कमांडेंट जिया लाल को ओवरऑल बेस्ट प्रशिक्षक का पुरस्कार प्रदान किया गया।
सांस्कृतिक संध्या और बड़े खाने का आयोजन
दीक्षांत समारोह के अवसर पर शाम को सांस्कृतिक संध्या एवं बड़े खाने का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले नवआरक्षकों के लिए गौरव और उपलब्धि का अवसर है। 472 जवानों की यह दीक्षांत परेड उनके कठोर प्रशिक्षण, अनुशासन और पुलिस सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक बनी।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Denied : हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार ?

Denied : हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार ?

मुंबई । रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। महाराष्ट्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *