Search underway : सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या 22 पहुंची, मलबे में फंसे अन्य कर्मचारियों की तलाश जारी ?

Search underway : सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या 22 पहुंची, मलबे में फंसे अन्य कर्मचारियों की तलाश जारी

Search underway : सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या 22 पहुंची, मलबे में फंसे अन्य कर्मचारियों की तलाश जारी
Search underway : सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या 22 पहुंची, मलबे में फंसे अन्य कर्मचारियों की तलाश जारी

गंगटोक । दक्षिण सिक्किम में समरडुंग टनल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि टनल से अब तक 22 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि मलबे में फंसे बाकी कर्मचारियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। एनएचपीसी तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में रात भर भी तलाशी और बचाव अभियान जारी रहा। ताजा सरकारी जानकारी के अनुसार, बचाव एजेंसियों ने बुधवार देर रात अभियान तेज किया। आसनसोल की ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की दूसरी बचाव टीम रात करीब 10 बजे घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत मिशन में शामिल हो गई। वे इस मुश्किल मिशन में मदद के लिए अतिरिक्त तकनीकी विशेषज्ञता और उपकरण भी साथ लाए। घटना के बाद से ही, भारी मशीनरी और तकनीकी बचाव उपकरणों से लैस टीमें टनल में फंसे कर्मचारियों को बाहर निकालने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं।

Search underway : सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या 22 पहुंची, मलबे में फंसे अन्य कर्मचारियों की तलाश जारी
Search underway : सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या 22 पहुंची, मलबे में फंसे अन्य कर्मचारियों की तलाश जारी

राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ), ईसीएल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और अन्य आपातकालीन एजेंसियों की टीमों ने बेहद खतरनाक हालात में काम किया। रेस्क्यू टीमों ने फंसे हुए बाकी मजदूरों को निकालने की कोशिश में आधी रात तक अभियान जारी रखा।
राज्य सरकार, जिला प्रशासन और सभी संबंधित एजेंसियां इस अभियान पर बारीकी से नजर रख रही हैं। राज्य सरकार ने इस त्रासदी में जान गंवाने वालों के परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है और ऑपरेशन में लगे बचाव कर्मियों को हर जरूरी सहायता देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
हादसा मंगलवार दोपहर लगभग करीब 3 बजे हुआ था। यह टनल तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना के तहत पटेल इंजीनियरिंग की ओर से बनाई जा रही है। जानकारी सामने आई कि टनल के भीतर अचानक भूस्खलन हुआ, जिसके कारण सुरंग का एक हिस्सा मलबे से भर गया और कई मजदूर अंदर फंस गए। हादसे के समय टनल में निर्माण कार्य चल रहा था।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Change in the system : फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं रुकेगा पेपर लीक, व्यवस्था में बदलाव जरूरी: CJP

Change in the system : फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं रुकेगा पेपर लीक, व्यवस्था में बदलाव जरूरी: CJP ?

Change in the system : फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं रुकेगा पेपर लीक, व्यवस्था में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *