
यूपी के कारोबारियों पर दुनिया को भरोसा, अब स्थानीय हुनर की ग्लोबल उड़ान, स्थानीय उत्पाद बन रहे ग्लोबल ब्रांड : मुसरफ खान उद्योग से लेकर ओडीओपी तक वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा प्रदेश, कारोबारियों ने भी बिखेरी अपनी चमक-इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखी प्रदेश की औद्योगिक ताकत, ओडीओपी से बदली पहचान,
उत्तरप्रदेश, संजय सिंह। नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश की औद्योगिक ताकत, कारोबारी क्षमता और बदलती अर्थव्यवस्था की तस्वीर साफ दिखाई दी। प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कोशिशों के बीच उद्यमियों में भी उत्साह नजर आया। यूपी के कारोबारियों पर दुनिया को भरोसा है, अब प्रदेश के स्थानीय उत्पाद ग्लोबल ब्रांड बन रहे हैं। वरिष्ठ कारोबारी एवं समाजसेवी मुसरफ खान ने नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश की बदलती कारोबारी तस्वीर पर यह बात कही।
उन्होंने कहा कि ओडीओपी ने स्थानीय हुनर और उत्पादों को नई पहचान दी है। प्रदेश में निवेश और कारोबार के लिए बने माहौल ने उद्यमियों के सामने नए अवसर खोले हैं। यूपी की पहचान अब सिर्फ पारंपरिक कारोबार तक सीमित नहीं रही। जहां कभी कट्टा उद्योग जैसे शब्द प्रदेश के कुछ इलाकों की पहचान से जुड़े थे, वहीं आज डिफेंस कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं औद्योगिक बदलाव की तस्वीर पेश कर रही हैं। सरकार की नीतियों और वैश्विक बाजार से जुड़ाव ने यूपी के कारोबारियों के लिए नए रास्ते खोले हैं।

वरिष्ठ कारोबारी मुसरफ खान ने आगे कहा कि यूपी के कारोबारियों पर दुनिया का भरोसा बढ़ा है और स्थानीय उत्पाद अब ग्लोबल ब्रांड बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) ने स्थानीय हुनर और उत्पादों को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कभी अवैध हथियार उद्योग के लिए बदनाम इलाकों की जगह आज डिफेंस कॉरिडोर जैसी औद्योगिक परियोजनाएं प्रदेश की नई पहचान बन रही हैं। निवेश के लिए बेहतर माहौल और वैश्विक बाजार तक पहुंच ने कारोबारियों के सामने नए अवसर खोले हैं।
साथ ही उन्होंने बताया कि ट्रेड शो में कानपुर के 41 स्टॉल खास आकर्षण रहे। लेदर, गारमेंट्स, होजरी और हैंडीक्राफ्ट के साथ ठग्गू के लड्डू, समोसे और मिलेट्स से बने बिस्किट-चिप्स जैसे उत्पादों ने खरीदारों का ध्यान खींचा। नोएडा जहां नई अर्थव्यवस्था के केंद्र के रूप में उभर रहा है, वहीं कानपुर अपने औद्योगिक आधार को नए ब्रांडों में बदलने की कोशिश में जुटा है। ट्रेड शो में कानपुर के 41 स्टॉल विशेष आकर्षण रहे। लेदर, गारमेंट्स, होजरी, हैंडीक्राफ्ट के साथ ठग्गू के लड्डू, समोसे और मिलेट्स के बिस्किट-चिप्स ने खरीदारों का ध्यान खींचा। नोएडा नई अर्थव्यवस्था के केंद्र के रूप में उभर रहा है, वहीं कानपुर अपने पुराने औद्योगिक आधार को नए ब्रांडों में बदलने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
अब ग्लोबल बाजार पर नजरः
आखिर में मुसरफ खान ने बताया कि यूपी के छोटे जिले भी अब आर्थिक पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में 28 से 30 अक्टूबर तक कोलकाता के विश्व बांग्ला एग्जिबिशन सेंटर में अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ कारोबारियों की भागीदारी होगी, जिसमें लेदर उद्योग और वैश्विक मार्केटिंग पर विशेष फोकस रहेगा। 28 से 30 अक्टूबर तक कोलकाता के विश्व बांग्ला एग्जिबिशन सेंटर में कारोबारी अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से जुड़ेंगे। इस में विशेष रूप से लेदर उत्पादों की वैश्विक मार्केटिंग और नए बाजार तलाशने पर जोर रहेगा।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।