Seventh Edition : साहित्य, संस्कृति और संस्कारों के संदेश के साथ भव्यता से सम्पन्न हुआ खड़खड़ी महोत्सव का सातवाँ संस्करण ?

Seventh Edition : साहित्य, संस्कृति और संस्कारों के संदेश के साथ भव्यता से सम्पन्न हुआ खड़खड़ी महोत्सव का सातवाँ संस्करण
Seventh Edition : साहित्य, संस्कृति और संस्कारों के संदेश के साथ भव्यता से सम्पन्न हुआ खड़खड़ी महोत्सव का सातवाँ संस्करण

राष्ट्रकवि हरिओम पंवार सहित देश के प्रख्यात कवियों ने काव्यपाठ से बांधा समां, साहित्यिक प्रतिभाओं को दिए गए लाखों रुपये के सम्मान

खड़खड़ी (हापुड़)।

साहित्य, संस्कृति, भारतीय परंपराओं एवं सामाजिक चेतना को समर्पित खड़खड़ी महोत्सव का सातवाँ संस्करण शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को अत्यंत भव्यता और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। पिछले सात वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा यह महोत्सव आज क्षेत्र की एक विशिष्ट साहित्यिक एवं सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। इस वर्ष का आयोजन महान साहित्यकार श्रीकांत वर्मा की स्मृति एवं उनके साहित्यिक अवदान को समर्पित रहा। साहित्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और रचनात्मक योगदान को नमन करते हुए महोत्सव में विशेष साहित्यिक सम्मान प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक वर्मा, एनडीए-शिवसेना समन्वयक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्यसभा एवं लोकसभा सांसद के.सी. त्यागी जी ने की। इस अवसर पर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। महोत्सव के संरक्षक रामकिशोर त्यागी जी, अध्यक्ष निखिल त्यागी (आहते वाले), मुख्य सलाहकार आसाराम त्यागी जी एवं उपाध्यक्ष सुधीर त्यागी जी के नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं सहयोग से आयोजन ने नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राष्ट्रीय कवि विकास विजय त्यागी ने अपने प्रभावशाली मंच संचालन एवं कुशल संयोजन से पूरे आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। उनके ओजस्वी संचालन ने कवि सम्मेलन की भव्यता और आकर्षण को और बढ़ा दिया।
कवि सम्मेलन में राष्ट्रकवि हरिओम पंवार सहित देश के अनेक प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी ओजस्वी एवं भावपूर्ण कविताओं से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम में कवयित्री एवं साहित्यकार श्रीमती शालिनी सिंह, सुपुत्री‌बृजभूषण शरण सिंह, की विशेष उपस्थिति एवं काव्य प्रस्तुति ने आयोजन को विशिष्ट गरिमा प्रदान की।
साहित्यकारों को दिए गए विशिष्ट साहित्यिक सम्मान
खड़खड़ी महोत्सव के सातवें संस्करण में साहित्य एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की सम्मान राशि से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर सम्मान तथा ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की सम्मान राशि से श्रीकांत वर्मा शोध साहित्य सम्मान प्रदान किया गया।

Seventh Edition : साहित्य, संस्कृति और संस्कारों के संदेश के साथ भव्यता से सम्पन्न हुआ खड़खड़ी महोत्सव का सातवाँ संस्करण
Seventh Edition : साहित्य, संस्कृति और संस्कारों के संदेश के साथ भव्यता से सम्पन्न हुआ खड़खड़ी महोत्सव का सातवाँ संस्करण

श्रीकांत वर्मा शोध साहित्य सम्मान महान साहित्यकार श्रीकांत वर्मा के साहित्यिक अवदान एवं स्मृति को समर्पित इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहा। इसके अतिरिक्त ₹51,000 (इक्यावन हजार रुपये) की सम्मान राशि से कवि मनोज वर्मा को सम्मानित किया गया। इन सम्मानों के माध्यम से समिति ने साहित्यकारों, रचनाकारों एवं साहित्यिक शोध को प्रोत्साहित करने का सराहनीय प्रयास किया।
इस अवसर पर मुख्य संयोजक राष्ट्रीय कवि विकास विजय त्यागी ने संस्कारों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि, “जिस गांव में बारिश नहीं पड़ती, वहां की फसलें खराब हो जाती हैं और जहां संस्कार पैदा नहीं होते, वहां की नस्लें खराब हो जाती हैं।” उन्होंने कहा कि खड़खड़ी महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को साहित्य, संस्कृति, संस्कार और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का एक सार्थक अभियान है।
कवि अवनीत सिंह समर्थ ने अपनी प्रभावशाली पंक्तियों—”बुजुर्गों की दुआओं का असर खाली नहीं जाते,
उजड़ जाते हैं वो गुलशन जहां माली नहीं होते।”
के माध्यम से बुजुर्गों के सम्मान, उनके अनुभव और आशीर्वाद के महत्व को अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे, के.सी. त्यागी जी ने अपने संबोधन में कहा कि खड़खड़ी महोत्सव साहित्य को समर्पित एक महत्वपूर्ण आयोजन है। ऐसे आयोजन समाज में वैचारिक चेतना जागृत करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी भाषा, संस्कृति और साहित्य से जोड़ने का कार्य करते हैं।
महोत्सव के संरक्षक रामकिशोर त्यागी जी ने अपने आशीर्वचन प्रदान करते हुए आयोजन समिति एवं सभी सहयोगियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि साहित्य और संस्कृति के संरक्षण के लिए ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए।
महोत्सव के अध्यक्ष निखिल त्यागी (आहते वाले) व खडखडी महोत्सव के मीडिया प्रभारी व राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र त्यागी ने सभी अतिथियों, कवियों, साहित्यकारों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।
खड़खड़ी महोत्सव का यह सातवाँ संस्करण इस बात का प्रमाण है कि साहित्य और संस्कृति के प्रति समर्पण से कोई भी आयोजन निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। सात वर्षों की यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम की यात्रा नहीं, बल्कि समाज में साहित्यिक चेतना, भारतीय संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवित रखने का एक सतत प्रयास है।
खड़खड़ी महोत्सव का संदेश स्पष्ट रहा—साहित्य बचेगा तो संस्कृति बचेगी, संस्कृति बचेगी तो संस्कार बचेंगे और संस्कार बचेंगे तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहेगा।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Opportunity for positions : ओडिशा पुलिस में 7,268 पदों पर निकली बंपर भर्ती, कांस्टेबल और फायरफाइटर समेत कई पदों पर मौका

Opportunity for positions : ओडिशा पुलिस में 7,268 पदों पर निकली बंपर भर्ती, कांस्टेबल और फायरफाइटर समेत कई पदों पर मौका ?

भुवनेश्वर। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ओडिशा यूनिफॉर्म्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *