Sharp aim :गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम, डोटासरा ने भाजपा पर साधा निशाना ?

Sharp aim :गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम, डोटासरा ने भाजपा पर साधा निशाना

Sharp aim :गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम, डोटासरा ने भाजपा पर साधा निशाना ?
Sharp aim :गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम, डोटासरा ने भाजपा पर साधा निशाना ?
जयपुर।
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा गांधी भवन, स्टेशन रोड, जयपुर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में पं. गिरिराज बालोरिया ने भजन प्रस्तुत किए, सरदार मनिन्दर सिंह बग्गा ने गुरुवाणी, फादर विजय पॉल ने बाइबल और कारी अब्दुल रशीद ने कुरान की आयतें पढ़ीं।
  • इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस पार्टी के विधायक, प्रत्याशी, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
    Sharp aim :गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम, डोटासरा ने भाजपा पर साधा निशाना ?
    Sharp aim :गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम, डोटासरा ने भाजपा पर साधा निशाना ?
सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं पुष्पांजलि
  • कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से बातचीत में प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार और राज्य की कांग्रेस सरकार ने गांधीजी की भावनाओं के अनुरूप अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की थीं, लेकिन भाजपा सरकार ने इन्हें ठंडे बस्ते में डालकर जनता के हितों पर कुठाराघात किया है।
डोटासरा ने आरोप लगाया कि
  • आरएसएस शिक्षा के मंदिरों में शस्त्र पूजन कर रही है, जो गलत है। शिक्षा के मंदिरों में केवल शिक्षा होनी चाहिए, न कि शस्त्रों की पूजा। उन्होंने कहा कि जब विद्यार्थी इसका विरोध करते हैं तो उन पर शस्त्रों से हमला कर घायल किया जाता है और पुलिस में उनकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं होती। कई छात्र गंभीर रूप से घायल हैं और उनके शरीर पर हथियारों के घाव के निशान साफ दिखाई देते हैं।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती ?

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *