Shot dead : तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या ?

Shot dead : तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या ?

Shot dead : तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या ?
Shot dead : तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या ?

गंगोह: भाजपा नेता योगेश रोहिला बना हैवान, तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या, पत्नी की हालत नाजुक — पहले भी कर चुका है अपने मां-बाप और बहनों का कत्ल

गंगोह (सहारनपुर)।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र स्थित संगाखेड़ा गांव से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। भाजपा नेता योगेश रोहिला ने शनिवार को अपने ही परिवार पर गोलियों की बरसात कर दी। पत्नी, एक बेटी और दो बेटों को गोली मारी गई। इस खौफनाक वारदात में तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि पत्नी को गंभीर हालत में पिलखनी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, बचने की संभावना बेहद कम है।

इस दिल दहला देने वाले कांड को योगेश रोहिला ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से अंजाम दिया। गोलीबारी की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने शवों को कब्जे में लेकर घायल पत्नी को इलाज के लिए भिजवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना से भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि स्थानीय लोगों के अनुसार, योगेश रोहिला पहले भी अपने मां-बाप और बहनों को जहर देकर मार चुका है। अब इस दुस्साहसी नेता का खूनी चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है।

योगेश रोहिला भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता रहा है और लंबे समय से संगठन से जुड़ा था। लेकिन आज उसका असली चेहरा — एक बेरहम हत्यारा — सबके सामने है।

पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर ली है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और हर पहलू की जांच की जा रही है।

यह घटना न केवल एक परिवार का संहार है, बल्कि समाज, राजनीति और प्रशासन के लिए एक बड़ा सवाल भी है — क्या ऐसे व्यक्ति को हथियार और राजनीति दोनों की छूट मिलनी चाहिए थी?

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।

follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

Nutrition Potli : सेवा संकल्प अभियान में हापुड़ में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा, गर्भवती महिलाओं को बांटी गई पोषण पोटली

Nutrition Potli : सेवा संकल्प अभियान में हापुड़ में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा, गर्भवती महिलाओं को बांटी गई पोषण पोटली ?

हापुड़। जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किए जा रहे सेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *