BJP outraged : भरतपुर में जाट आरक्षण रैली में बेनीवाल की हुंकार : सीएम भजनलाल शर्मा के ब्राह्मण होने पर उठाए सवाल, भड़के भाजपा विधायक मंच छोड़कर गए

भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृहजिले भरतपुर में जाट आरक्षण हुंकार रैली में सोमवार को जबरदस्त सियासी ड्रामा देखने को मिला। नागौर सांसद और आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के भाषण से नाराज होकर दो भाजपा विधायक मंच छोड़कर चले गए। रैली में जब हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ तीखे तेवर अपनाए और उनके ब्राह्मण होने को लेकर भी सवाल उठाए, तो मंच पर मौजूद नदबई विधायक जगत सिंह और डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए वहां से उतर गए। शुरुआत में नदबई विधायक जगत सिंह ने बेनीवाल को टोकने और रोकने का प्रयास किया। वे अपनी जगह से खड़े हुए और बेनीवाल से हाथ मिलाकर उन्हें शांत रहने का इशारा किया, लेकिन जब आरएलपी सुप्रीमो नहीं माने तो जगत सिंह ने गर्दन हिलाकर असहमति जताई और मंच से वॉकआउट कर गए। विधायकों के जाने पर तंज कसते हुए बेनीवाल ने कहा कि शायद दोनों विधायक दिल्ली से आरक्षण की पर्ची लेने गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस ऐतिहासिक रैली के बाद राजस्थान की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर एकजुट हुआ समाज
यह विशाल हुंकार रैली भरतपुर, धौलपुर और नवगठित डीग जिले के जाट समाज को केंद्र की ओबीसी (OBC) सूची में आरक्षण दिलाने की बरसों पुरानी मांग को लेकर आयोजित की गई थी। इस महापंचायत में राजस्थान के विभिन्न कोनों के अलावा पड़ोसी राज्यों जैसे हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से भी समाज के हजारों लोग शामिल होने पहुंचे।
बेनीवाल का संकल्प : समर्थकों द्वारा कंधों पर उठाकर मंच तक पहुंचाए गए सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि भरतपुर-धौलपुर के युवाओं के दिलों में आरक्षण की आग सुलग रही है। उन्होंने समाज को विश्वास दिलाया कि वे किसी से नहीं डरते और कोई भी लड़ाई अधूरी नहीं छोड़ते।
सांसद संजना जाटव ने उठाई आवाज : रैली में पहुंचीं भरतपुर सांसद संजना जाटव ने भी जनता को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने जनता से संसद में इस मांग को उठाने का वादा किया था, लेकिन जब वे सदन में बोल रही थीं, तो स्पीकर ने उन्हें इस विषय पर बोलने से रोक दिया था।

हमारे समय में मिला था स्टेट में आरक्षण : विधायक शैलेश सिंह
मंच छोड़ने से ठीक पहले डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने इतिहास का जिक्र करते हुए समाज के समक्ष अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय उनके स्वर्गीय पिता दिगंबर सिंह कैबिनेट मंत्री थे। उस समय गंभीर बीमारी (कीमोथेरेपी) से जूझने के बावजूद उनके पिता ने तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्देश पर ओबीसी आयोग का गठन करवाया था। करीब 1200 पन्नों की विस्तृत सर्वे रिपोर्ट तैयार करवाकर उनके पिता ने सदन में प्रयास किए, जिसके बाद ही भरतपुर और धौलपुर के जाट समाज को राज्य (स्टेट) में आरक्षण का लाभ मिल सका था।
रास्ते में पुलिस और समर्थकों के बीच तीखी बहस
रैली में शामिल होने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से आ रहे युवाओं और पुलिस के बीच डीग जिले के कुम्हेर इलाके में माहौल गरमा गया था। रैली में आ रहे कुछ समर्थकों ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें जबरन भरतपुर जाने से रोक रही है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने इन आरोपों को गलत बताते हुए साफ किया कि कुछ लोग गाड़ियों पर तेज आवाज में डीजे (DJ) बजाते हुए आ रहे थे, जिन्हें केवल डीजे बंद करने के लिए टोकने पर मामूली कहासुनी हुई थी। आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार ने प्रशासन से अपील की कि वे शांतिपूर्ण ढंग से आ रहे नौजवानों के वाहनों को न रोकें।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता