
लखनऊ। खिलाड़ियों का सम्मान केवल किसी व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, सक्रिय और अनुशासित हिंदुस्तान के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मैं मानता हूँ कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर देश-प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को बड़ी प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने के लिए तैयार किया जाना चाहिए।
इस दिशा में World Class Sports Infrastructure विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाना आवश्यक है। खिलाड़ियों को ओलंपिक एवं अन्य बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए International Level Training सहित हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

इसके साथ ही भविष्य में प्रदेश की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए अभी से खिलाड़ियों, कलाकारों, चित्रकारों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, प्रोफेशनल्स तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं की सूची तैयार करने की पहल की जाएगी। ऐसी प्रतिभाओं को भविष्य में ‘यश भारती’ पुरस्कार से सम्मानित करने के साथ 1 लाख रुपये प्रतिमाह की सम्मान राशि देने की व्यवस्था पर विचार किया जाएगा।
वहीं, पूर्व कार्यकाल में ‘यश भारती’ पुरस्कार प्राप्त कर चुके सम्मानित व्यक्तियों की सम्मान राशि को भी बढ़ाकर 1 लाख रुपये प्रतिमाह करने तथा सम्मान राशि की पुनर्बहाली का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना और प्रदेश में खेल एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को उचित सम्मान एवं सुविधाएं प्रदान करना है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।