Shujaat Rana : अरशद राना गोर की अखिलेश यादव से मुलाकात पर सपा में घमासान अतुल प्रधान पर बरसे शुजाअत राणा ?

Shujaat Rana : अरशद राना गोर की अखिलेश यादव से मुलाकात पर सपा में घमासान अतुल प्रधान पर बरसे शुजाअत राणा
Shujaat Rana : अरशद राना गोर की अखिलेश यादव से मुलाकात पर सपा में घमासान अतुल प्रधान पर बरसे शुजाअत राणा

मुजफ्फरनगर।

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से अरशद राना गोर की मुलाकात को लेकर मुजफ्फरनगर की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस घटनाक्रम को लेकर सपा कार्यकर्ता शुजाअत राणा ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए विधायक अतुल प्रधान की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।
  • शुजाअत राणा ने कहा कि अतुल प्रधान ने अरशद राना गोर की मुलाकात तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से करवा दी, लेकिन समाजवादी पार्टी में रहकर वर्षों से संघर्ष करने वाले और पार्टी के लिए अपना खून-पसीना बहाने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मुलाकात का अवसर नहीं दिलाया। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी किसी भी सूरत में उचित नहीं है।
Shujaat Rana : अरशद राना गोर की अखिलेश यादव से मुलाकात पर सपा में घमासान अतुल प्रधान पर बरसे शुजाअत राणा
Shujaat Rana : अरशद राना गोर की अखिलेश यादव से मुलाकात पर सपा में घमासान अतुल प्रधान पर बरसे शुजाअत राणा

अरशद राना गोर पर निशाना साधते हुए

  • शुजाअत राणा ने कहा कि उनकी राजनीति में बार-बार बदलाव देखने को मिला है। कभी जाति तो कभी पार्टी बदलने वाले ऐसे नेताओं को लेकर पार्टी नेतृत्व को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले और पार्टी के पुराने विरोधाभासी बयानों के लिए चर्चा में रहे लोगों की मुलाकात राष्ट्रीय अध्यक्ष से करवाने के बजाय उन कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, जिन्होंने हर मुश्किल दौर में समाजवादी पार्टी का झंडा बुलंद रखा।
  • शुजाअत राणा ने कहा कि अरशद राना गोर पूर्व में अखिलेश यादव को लेकर भी राजनीतिक टिप्पणी कर चुके हैं। ऐसे में उनकी मुलाकात से कार्यकर्ताओं में नाराजगी होना स्वाभाविक है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसी एक व्यक्ति की जागीर नहीं है। यह लाखों कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण से बनी पार्टी है। राष्ट्रीय नेतृत्व को पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
    शुजाअत राणा ने कहा कि पार्टी की असली ताकत अवसरवादी नहीं, बल्कि संघर्ष के समय साथ खड़े रहने वाले कार्यकर्ता हैं।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Arrested : वायरल होने का शौक पड़ा भारी! चलती स्कॉर्पियो की छत पर बैठकर स्टंट करना तीन युवकों को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Arrested : वायरल होने का शौक पड़ा भारी! चलती स्कॉर्पियो की छत पर बैठकर स्टंट करना तीन युवकों को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार ?

शामली। सोशल मीडिया पर वायरल होने और लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *