Sin upon sin : अकाल तख्त से जुड़े मामले पर भाजपा नेताओं ने पंजाब के सीएम को घेरा, कहा-भगवंत मान पाप पर पाप कर रहे

पंजाब । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर अकाल तख्त से जुड़े मामले और गुरुग्राम में हाल ही में हुई गिरफ्तारियों पर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से लगातार पाप पर पाप किया जा रहा है। उनके वीडियो अभद्रता, अमर्यादा और अनैतिकता से भरे हुए हैं, जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कैसे अमर्यादित तरीके से लोगों का अपमान किया जा रहा है और जब अकाल तख्त की ओर से बुलाकर पूछा जाता है तो भगवंत मान उस वीडियो को एआई द्वारा निर्मित और टेंपर्ड बताकर जांच कराने की बात कहते हैं। तरुण चुघ ने आगे कहा कि अकाल तख्त की ओर से जांच कराकर स्पष्ट किया जाता है कि यह वीडिया असली है। न तो इसको एआई से बनाया गया और न ही इसको टेंपर्ड किया गया है। इसके बाद अकाल तख्त की ओर से भगवंत मान को गुरुओं का अपमान करने के लिए पंथ विरोधी घोषित किया जाता है। भगवंत मान की ओर से माफी मांगने के बजाय अपनी गलती छिपाने का महापाप किया जाता है और एक नकली, झूठी, मनढ़ंत फॉरेंसिक रिपोर्ट बनाकर अकाल तख्त को चैलेंज करते हुए प्रदर्शित करते हैं। भगवंत मान की ओर से ऐसा किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

वहीं, भाजपा नेता विजय सांपला ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह श्री अकाल तख्त साहिब को बदनाम करने और उनके अधिकार को चुनौती देने की कोशिश है, ताकि यह दिखाया जा सके कि वे सच बोल रहे हैं। जो लोग उनके साथ थे, उन्होंने खुद कहा है कि वीडियो असली है और जिन लोगों ने इसे जारी किया, उन्होंने भी कहा है कि वे उनके साथ मौजूद थे। इसे छिपाने के लिए उन्होंने गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा में पुलिस अधिकारियों की कथित मिलीभगत से एक घटना को अंजाम दिया। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है और गिरफ्तारियां भी हुई हैं।
एसजीपीसी सदस्य भाई मंजीत सिंह ने कहा कि जो कुछ भी हुआ है, वह पूरी तरह गलत है। श्री अकाल तख्त साहिब और जहां से भी वेरिफिकेशन का मामला आया है, उसके बारे में जो कुछ भी कहा गया है, वह गलत है। एफआईआर भी दर्ज की गई है। मेरा मानना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को श्री अकाल तख्त साहिब के सामने आना चाहिए, माफी मांगनी चाहिए और कहना चाहिए कि जो भी गलती हुई है या जो भी गलत बयान दिए गए हैं, उनके लिए उन्हें माफ किया जाए और उचित धार्मिक सजा स्वीकार करनी चाहिए।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता