Solution : रूस पर ट्रंप असफल, अब भारत की शरण में जेलेंस्की, मोदी दिलाएंगे समाधान

कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की जल्द ही भारत का दौरा कर सकते हैं। भारत में यूक्रेन के राजदूत ओलेक्सांद पोलिशचुक ने शनिवार को इसकी पुष्ट करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण के बाद दोनों पक्ष तारीख तय करने में जुटे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से पोलिशचुक ने कहा, ‘भारतीय प्रधानमंत्री ने जेलेंस्की को भारत आने का निमंत्रण दिया है। दोनों पक्ष इस पर काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की निश्चित रूप से भारत आएंगे।’ खास बात है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी भारत आने वाले हैं।
तारीख तय करने पर चल रही बात
- यूक्रेनी राजदूत ने कहा कि ‘यह (जेलेंस्की का दौरा) हमारे द्विपक्षीय संबंधों में एक बड़ी उपलब्धि होगी। हम एक निश्चित तारीख पर सहमत होने की कोशिश कर रहे हैं।’ प्रधानमंत्री ने अगस्त 2024 में यूक्रेन का ऐतिहासिक दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने जेलेंस्की को भारत आने का न्योता दिया था। दोनों नेता अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलनों के दौरान कई अन्य अवसरों पर भी मुलाकात कर चुके हैं।जेलेंस्की के दौरे की जानकारी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका यूक्रेन में शांति प्रयासों के लिए जोर लगा है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी समकक्ष ब्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। हालांकि, अभी तक रूस ने युद्ध रोकने का कोई संकेत नहीं दिया है। ट्रंप से मुलाकात के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया था और उन्हें बैठक के बारे में जानकारी दी थी।
Solution : रूस पर ट्रंप असफल, अब भारत की शरण में जेलेंस्की, मोदी दिलाएंगे समाधान ?
यूक्रेन मानता है भारत को अहम
- यूक्रेन के राजदूत पोलिशचुक ने कहा कि मॉस्को के साथ नई दिल्ली के संबंधों के कारण शांति वार्ता में भारत को एक महत्वपूर्ण भागीदार मानता है। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में भारत की अधिक भागीदारी का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘हम यूक्रेन में शांति स्थापना प्रक्रिया में भारत की अधिक भागीदारी की उम्मीद करते हैं।’ उन्होंने पीएम मोदी की पूर्व में की गई टिप्पणी का भी उल्लेख किया कि भारत ‘तटस्थ नहीं’ है, बल्कि शांति और संवाद के पक्ष में दृढ़ता से खड़ा है।
‘नई दिल्ली से जाता है शांति का रास्ता’
- अमेरिका भी भारत को यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए महत्वपूर्ण मानता है। हाल ही में ट्रंप के ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो ने कहा था कि यूक्रेन में शांति का रास्ता नई दिल्ली से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को भारत की भूमिका के बारे में सोचना चाहिए। हालांकि, नवारो ने इस दौरान भारत पर आरोप लगाया था कि वह रूसी तेल खरीदकर मॉस्को के युद्ध प्रयासों को ईंधन उपलब्ध करा रहा है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता