Strict arrangements : जम्मू-कश्मीरः मेला खीर भवानी पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दी शुभकामनाएं, मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम ?

Strict arrangements : जम्मू-कश्मीरः मेला खीर भवानी पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दी शुभकामनाएं, मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Strict arrangements : जम्मू-कश्मीरः मेला खीर भवानी पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दी शुभकामनाएं, मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Strict arrangements : जम्मू-कश्मीरः मेला खीर भवानी पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दी शुभकामनाएं, मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गांदरबल। गांदरबल के तुलमुला में माता खीर भवानी मंदिर के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है, क्योंकि आज सालाना ऐतिहासिक खीर भवानी मेले में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। तीर्थयात्रा के सुचारू और शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती सहित सुरक्षा के कई स्तरों वाले इंतजाम किए गए हैं। वहीं, जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ‘मेला खीर भवानी’ के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने लोगों की शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की और उम्मीद जताई कि यह पवित्र त्योहार जम्मू-कश्मीर में सद्भाव, भाईचारे और समृद्ध मिली-जुली सांस्कृतिक विरासत के बंधन को और मजबूत करेगा। जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पोस्ट किया, “ज्येष्ठ अष्टमी के पावन अवसर पर सभी को और विशेष रूप से हमारे कश्मीरी पंडित भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। माता खीर भवानी हमें सदा सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें और सभी को शांति, खुशी, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।”
कश्मीर जोन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) वीके बिरदी ने मेला खीर भवानी के पावन अवसर पर सभी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह दिन सभी के लिए शांति, आध्यात्मिक शक्ति और एकजुटता की भावना लेकर आए।
इसके पहले 18 जून को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने माता खीर भवानी मेले की तैयारियों की समीक्षा की थी।

Strict arrangements : जम्मू-कश्मीरः मेला खीर भवानी पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दी शुभकामनाएं, मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Strict arrangements : जम्मू-कश्मीरः मेला खीर भवानी पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दी शुभकामनाएं, मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

खीर भवानी मंदिर के दौरे के दौरान सीएम उमर अब्दुल्ला ने देश और विदेश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं।
21 जून को कश्मीर जोन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) वीके बिरदी ने सेंट्रल कश्मीर रेंज डीआईजी राजीव ओमप्रकाश पांडे और एसएसपी गांदरबल सुधांशु धामा के साथ तुलमुला स्थित पवित्र माता खीर भवानी मंदिर का दौरा किया था। उन्होंने माता खीर भवानी मेला-2026 के सुचारू और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
इस दौरान, आईजीपी ने मंदिर परिसर के अंदर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था और इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कई पहलुओं की समीक्षा की, जिनमें एक्सेस कंट्रोल, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, भीड़ प्रबंधन के उपाय, ट्रैफिक रेगुलेशन और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तय पार्किंग सुविधाओं की उपलब्धता शामिल थी।
आईजीपी ने ने सभी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और परेशानी-मुक्त अनुभव सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता, तालमेल और तैयारी के उच्चतम मानकों को बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंदिर और आसपास के इलाकों में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम, प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन और सभी जरूरी सेवाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें।
खीर भवानी कश्मीरी पंडितों की कुल देवी मानी जाती हैं, जिनकी वहां बहुत मान्यता है। ज्येष्ठ अष्टमी कश्मीरी पंडित भाइयों और बहनों के लिए अत्यधिक धार्मिक महत्व रखती है। वर्षों से खीर भवानी मेला कश्मीर में सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक बना हुआ है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Accused from Muzaffarnagar : दिल्ली में मेट्रो के गार्ड की पीट-पीटकर हत्या के बाद योगा एक्सप्रेस से भाग रहे थे; आठ आरोपित मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार

Accused from Muzaffarnagar : दिल्ली में मेट्रो के गार्ड की पीट-पीटकर हत्या के बाद योगा एक्सप्रेस से भाग रहे थे; आठ आरोपित मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार ?

Accused from Muzaffarnagar : दिल्ली में मेट्रो के गार्ड की पीट-पीटकर हत्या के बाद योगा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *