Sub Inspector Died In Road Accident: रात में गश्त से लौटते समय सांड से टकराई बाइक, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

- लखीमपुर खीरी में गश्त के लिए निकले दरोगा की बाइक आवारा पशु से टकरा गई। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें लखनऊ ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है मोहम्मदी कोतवाली के शंकरपुर चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर रमेश चंद शुक्ला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मोहर्रम और सावन मेले की तैयारियों के लिए वह देर रात गश्त पर निकले थे। रात में पिकेट से लौटते समय उनकी बाइक एक सांड से टकरा गई।सुरेश चंद शुक्ला की तीन लड़कियां हैं। एक लड़का जिसमें रूपाली 28 वर्ष शादी हो गई है। सौम्या 25 वर्ष आंचल 22 वर्ष कृष्मन 12 वर्ष पत्नी रेनू हाउस वाइफ मौजूदा मकान लखनऊ जानकीपुरम में पैतृक गांव इब्राहिमपुर थाना कोठी जिला बाराबंकी में इनका अंतिम संस्कार किया गया।

- 1991 में सिपाही पद पर भर्ती हुई थी। सबसे पहले इनकी भर्ती जनपद हरदोई के कामिक थाने व जनपद में कई थानों में रहें, उसके बाद लखनऊ हजरतगंज जिसके बाद लखीमपुर के मोहम्मदी थाने में मुंडा निजाम चौकी पर इनका प्रमोशन दारोगा पद पर किया गया।परिजनों को दी गई जानकारी हादसे में घायल रमेश चंद को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मोहम्मदी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत ने घटना की पुष्टि की है। रमेश चंद शंकरपुर चौकी में हल्का नंबर दो के प्रभारी के रूप में कार्यरत थे। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी है।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home