Tampering will not be tolerated : पश्चिम बंगाल में सीएम योगी के बयान पर सियासत, अजय राय का हमला-बोले इतिहास से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

लखनऊ ।
पश्चिम बंगाल की चुनावी सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। इस पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे इतिहास और महापुरुषों के सम्मान के साथ गंभीर खिलवाड़ करार दिया है। अजय राय ने कहा कि ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ जैसा अमर नारा महान क्रांतिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस का था, जिसने स्वतंत्रता संग्राम में युवाओं को संगठित कर आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी। वहीं स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय समाज को आत्मविश्वास, आध्यात्मिकता और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा दी। दोनों महापुरुषों का बंगाल से गहरा संबंध रहा है और उनके योगदान अलग-अलग क्षेत्रों में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह की ऐतिहासिक भूल केवल एक बयान नहीं, बल्कि देश की गौरवशाली विरासत के साथ गंभीर छेड़छाड़ है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के लिए चुनाव जीतना सर्वोपरि हो गया है, चाहे इसके लिए इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करना ही क्यों न पड़े। यह बेहद चिंताजनक है कि जिस नारे को स्कूली स्तर पर पढ़ाया जाता है, उसी को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भ्रमित नजर आते हैं। यह केवल एक साधारण गलती नहीं बल्कि उस सोच को दर्शाता है जिसमें अध्ययन और तथ्यों की जगह भाषणबाजी और प्रचार ने ले ली है।

उन्होंने आरोप लगाया कि
भाजपा का राजनीतिक मॉडल ही ‘भ्रम और गलत तथ्यों’ पर आधारित होता जा रहा है, जहां इतिहास के तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा जाता है और युवाओं को गुमराह किया जाता है।
उन्होंने कहा कि जब प्रदेश का नेतृत्व ही सामान्य ज्ञान के इस स्तर पर होगा, तब युवाओं पर सवाल उठाना अनुचित है। प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और गंभीरता पर भी सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि यही कारण है कि युवाओं का भविष्य बार-बार प्रभावित होता है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि एक मुख्यमंत्री का दायित्व केवल प्रशासन चलाना नहीं, बल्कि प्रदेश और देश की छवि को मजबूत करना भी होता है। दूसरे राज्य में जाकर इस तरह की ऐतिहासिक चूक पूरे प्रदेश की प्रतिष्ठा को प्रभावित करती है और राष्ट्रीय स्तर पर उसकी छवि को नुकसान पहुंचाती है। राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इतिहास और महापुरुषों के सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी हमेशा सत्य, इतिहास और महापुरुषों के सम्मान के साथ खड़ी रही है और आगे भी इस पर कोई समझौता नहीं करेगी।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता