Team Action : प्रतापगढ़ : रिश्वत के साथ सीआई हिरासत में, 2,87,150 रुपये बरामद, एसीबी डूंगरपुर टीम की कार्रवाई ?

Team Action : प्रतापगढ़ : रिश्वत के साथ सीआई हिरासत में, 2,87,150 रुपये बरामद, एसीबी डूंगरपुर टीम की कार्रवाई

Team Action : प्रतापगढ़ : रिश्वत के साथ सीआई हिरासत में, 2,87,150 रुपये बरामद, एसीबी डूंगरपुर टीम की कार्रवाई
Team Action : प्रतापगढ़ : रिश्वत के साथ सीआई हिरासत में, 2,87,150 रुपये बरामद, एसीबी डूंगरपुर टीम की कार्रवाई

प्रतापगढ़ | 

  • राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापगढ़ जिले के धोलापानी थानाधिकारी (CI)प्रवीण कुमार चारण को भारी भरकम रिश्वत राशि के साथ हिरासत में लिया है। एसीबी की टीम ने आरोपी पुलिस निरीक्षक के पास से 2,87,150 रुपये बरामद किए हैं, जिसका वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी की डूंगरपुर इकाई को एक परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी।
  • शिकायत के अनुसार, परिवादी के भाई के विरुद्ध धोलापानी थाने में बलात्कार का मामला दर्ज है। इस मामले में भाई की मदद करने, उसे मारपीट से बचाने और परिवादी के पिता को केस में न फंसाने की एवज में थानाधिकारी प्रवीण कुमार चारण द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।
Team Action : प्रतापगढ़ : रिश्वत के साथ सीआई हिरासत में, 2,87,150 रुपये बरामद, एसीबी डूंगरपुर टीम की कार्रवाई
Team Action : प्रतापगढ़ : रिश्वत के साथ सीआई हिरासत में, 2,87,150 रुपये बरामद, एसीबी डूंगरपुर टीम की कार्रवाई

शिकायत के सत्यापन के बाद,

  • एसीबी उदयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन और डीएसपी रतनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में जाल बिछाया गया। सूचना मिली कि आरोपी पुलिस निरीक्षक रिश्वत की राशि लेकर अपने निजी वाहन से कहीं जा रहे हैं। इस पर एसीबी टीम ने निंबाहेड़ा हाईवे स्थित नरसिंहपुरा टोल नाके पर नाकाबंदी की। जब आरोपी की प्राइवेट कार को रुकवाकर तलाशी ली गई, तो गाड़ी से 2,87,150 रुपये नकद बरामद हुए।
  • एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी प्रवीण कुमार चारण से पूछताछ जारी है। कार्रवाई के साथ ही एसीबी की अन्य टीमें आरोपी के सरकारी क्वार्टर और अन्य ठिकानों पर तलाशी ले रही हैं। ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Enhanced Prestige : सीबीएसई 12वीं परिणाम में आर. एन. टैगोर स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, जनपद में बढ़ाया मान

Enhanced Prestige : सीबीएसई 12वीं परिणाम में आर. एन. टैगोर स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, जनपद में बढ़ाया मान ?

Enhanced Prestige : सीबीएसई 12वीं परिणाम में आर. एन. टैगोर स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, जनपद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *