Teliyani Block Pramukh : शायद पहली बार मंच पर दिखी तेलियानी ब्लॉक प्रमुख,होने लगी चर्चा ?

Teliyani Block Pramukh : शायद पहली बार मंच पर दिखी तेलियानी ब्लॉक प्रमुख,होने लगी चर्चा

Teliyani Block Pramukh : शायद पहली बार मंच पर दिखी तेलियानी ब्लॉक प्रमुख,होने लगी चर्चा
Teliyani Block Pramukh : शायद पहली बार मंच पर दिखी तेलियानी ब्लॉक प्रमुख,होने लगी चर्चा

फतेहपुर।

  • जनपद के तेलियानी ब्लॉक में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को उस समय आश्चर्य हुआ, जब मंच पर एक महिला को देखकर बताया गया कि यही तेलियानी ब्लॉक प्रमुख हैं। पहले तो कई लोग उन्हें पहचान न सके पर जब पुष्टि हुई तो कार्यक्रम स्थल पर कानाफूसी होने लगी। बता दें कि वायरल फोटो में हरे रंग की साड़ी में खड़ी महिला कोई सामान्य नहीं, बल्कि ये तेलियानी ब्लॉक की निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सराय शहजादा गांव निवासी पुष्पा देवी हैं। शायद पहली बार सार्वजनिक मंच पर वो मौजूद दिखी। जिससे अधिकतर लोग अब जान सके कि तेलियानी ब्लॉक प्रमुख का पद वास्तव में उनके पास ही है। हालांकि फोटो वायरल होने के बाद चर्चा तेज हो गई कि वास्तविक ब्लाक प्रमुख अभी तक सार्वजनिक व राजनीतिक मंचो पर क्यों नही दिखती रही हैं जबकि अब तक अधिकांश कार्यक्रमों में एक भाजपा नेता ही ब्लॉक प्रमुख की भूमिका में दिखाई देते रहे हैं। मंच पर बैठना, भाषण देना, अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाना, सब कुछ इतनी स्वाभाविकता से होता था कि लोगों को यही लगता था कि शायद ब्लॉक प्रमुख के पद पर पुष्पा देवी न होकर यही भाजपा नेता हैं। खैर इस बार उक्त भाजपा नेता ने लोगों को चर्चा के लिए मौका देना उचित नही समझा और प्रभारी मंत्री की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में स्वयं की उपस्थिति के साथ वास्तविक ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी को शिरकत करने के लिए बुला लिया। जिससे कोई चर्चा न बन सके। लेकिन फिर भी फोटो वायरल होने के बाद चर्चा शुरू हो गई और इस चर्चा के साथ 2022 के मामले ने पुनः तूल पकड़ लिया। क्षेत्र में चर्चा होने लगी कि वर्ष 2022 के स्वास्थ्य मेले के दौरान मंच पर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर एक भाजपा नेता विराजमान थे, वो भाषण भी दे रहे थे और बैनर में भी उनका नाम ही चमक रहा था।
Teliyani Block Pramukh : शायद पहली बार मंच पर दिखी तेलियानी ब्लॉक प्रमुख,होने लगी चर्चा
Teliyani Block Pramukh : शायद पहली बार मंच पर दिखी तेलियानी ब्लॉक प्रमुख,होने लगी चर्चा

उस दिन कई लोग घर लौटते समय यही चर्चा करते सुने गए थे कि

  • क्या कोई नई व्यवस्था लागू कर दी है कि चुनाव कोई जीतेगा और कुर्सी कोई और संभाले? हालांकि खबर छपने के बाद काफी हो हल्ला हुआ और तत्कालीन डीएम ने जांच का आदेश भी दिया था। पर मामला सत्ता पक्ष का होने के कारण शायद धीरे धीरे शांत हो गया था। पर इस बार जब कार्यक्रम में असली ब्लाक प्रमुख को बाकायदा मंच पर जगह मिली तो ब्लॉक के कई कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने राहत की सांस जरूर ली होगी। कुछ लोगों ने तो मजाक मजाक में यह भी कह दिया कि अच्छा हुआ किसी ने उन्हें निमंत्रण दे दिया, नहीं तो अगली पीढ़ी अपने ब्लाक प्रमुख को पहचान भी न पाती।
  • लेकिन उनकी मौजूदगी के बाद भी तेलियानी ब्लॉक में चर्चा यही है कि अगर निर्वाचित प्रतिनिधि को समय-समय पर मंच पर बुलाया जाता रहा होता तो जनता को यह याद रखने में आसानी होती कि चुनाव आखिर जीता किसने था। चर्चा तो यह भी है कि लोकतंत्र में जनता प्रतिनिधि चुनती है, लेकिन तेलियानी ब्लॉक में अभी तक प्रतिनिधि का भी कथित प्रतिनिधि ही सुर्खियां बटोरता रहा है। जबकि जनप्रतिनिधियो का वास्तविकता में कोई प्रतिनिधि नही हो सकता पर जनपद में महिला आरक्षण के कारण जितनी भी महिलाएं निर्वाचित होकर पदों पर पहुंची हैं उनमें से ज्यादातर निर्वाचित महिलाएं सार्वजनिक व राजनीतिक मंचो पर नही दिखती जबकि उनके प्रतिनिधि ही कामकाज की पूरी बागडोर संभाले हुए हैं। अधिकतर सरकारी कार्यालयों व अधिकारियो के सामने भी यही कथित प्रतिनिधि पहुंचते हैं। और अधिकारी उन्हें टोकने तक कि जहमत नही उठाते हैं।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Satyagraha Continues : नालासोपारा में जौनपुर के एनएच भ्रष्टाचार के खिलाफ 1771वें दिन भी सत्याग्रह जारी

Satyagraha Continues : नालासोपारा में जौनपुर के एनएच भ्रष्टाचार के खिलाफ 1771वें दिन भी सत्याग्रह जारी ?

Satyagraha Continues : नालासोपारा में जौनपुर के एनएच भ्रष्टाचार के खिलाफ 1771वें दिन भी सत्याग्रह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *