The excitement of Dandiya Raas : हाईटेक रामलीला में सीता स्वयंवर का भव्य दृश्य और डांडिया रास की धूम ?

The excitement of Dandiya Raas : हाईटेक रामलीला में सीता स्वयंवर का भव्य दृश्य और डांडिया रास की धूम ?
The excitement of Dandiya Raas : हाईटेक रामलीला में सीता स्वयंवर का भव्य दृश्य और डांडिया रास की धूम ?

श्रीगंगानगर

रिद्धि सिद्धि कॉलोनी प्रथम के प्लैटिनम पार्क में श्री रामलीला सेवा समिति द्वारा आयोजित हाईटेक रामलीला के आज चौथे दिन बुधवार रात को मंच पर सीता स्वयंवर का शानदार दृश्य प्रस्तुत किया गया। साथ में डांडिया रास की जबरदस्त धूम रही। मुख्य अतिथि विधायक जेठाराम व्यास, कोलोनाइजर मुकेश शाह, प्रीती गर्ग उपनिदेशक(उद्यान), डा अभिलाषा गुप्ता, टीना जिंदल, सुषमा बतरा और शुभम गुप्ता थे।
सीता स्वयंवर से पूर्व परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने दर्शकों को विशेष रूप से रोमांचित किया। परशुराम की भूमिका में राजेश शर्मा ने बेहद दमदार और प्रभावशाली अभिनय किया। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को बांधे रखा। राजा जनक के रोल में विपिन सचदेवा ने अपनी शानदार अभिनय से दृश्य को जीवंत बना दिया।
रामलीला सेवा समिति के महिला विंग की महिला पदाधिकारियों तथा रामलीला देखने आईं अनेक महिलाओं ने मंच के आगे डांडिया रास खेलकर माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया। रामलीला सेवा समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, जो इस रामलीला में रावण की भूमिका भी निभा रहे हैं, ने बताया कि चौथे दिन की रामलीला की शुरुआत पुष्प वाटिका के दृश्य से हुई।
इस प्रसंग में भगवान श्रीराम और माता सीता का प्रथम दृष्टि मिलन हुआ। इसके बाद भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकाली गई और सीता स्वयंवर का भव्य आयोजन मंच पर प्रस्तुत किया गया। स्वयंवर के बाद दशरथ दरबार में प्रभु श्रीराम के राजतिलक का निर्णय लेने का प्रसंग दिखाया गया। इसके साथ कैकई महल और कौशल्या महल के महत्वपूर्ण प्रसंगों का भी मंचन किया गया।

The excitement of Dandiya Raas : हाईटेक रामलीला में सीता स्वयंवर का भव्य दृश्य और डांडिया रास की धूम ?
The excitement of Dandiya Raas : हाईटेक रामलीला में सीता स्वयंवर का भव्य दृश्य और डांडिया रास की धूम ?

अंत में निखादराज से मिलने के प्रसंग के साथ आज की लीला को विराम दिया गया। सुषमा बत्रा ने हमेशा की तरह कैकई की भूमिका निभाते हुए अपने अभिनय कौशल से दर्शकों को प्रभावित किया। आईटी टीम के प्रभारी तुषार भाटिया ने निखादराज की भूमिका निभाते हुए पात्र के साथ पूर्ण न्याय किया। रामलीला के सचिव दिनेश शर्मा, जो कई वर्षों से श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं, ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इस बार रामलीला का निर्देशन भी कर रहे सुभेष देहडान ने लक्ष्मण का सशक्त किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया। उर्मिला की भूमिका और सीता की भूमिका हरप्रीत निभा रही हैं, जबकि सुमंत का रोल अर्श ने अदा किया। इसके अलावा अन्य छोटे-बड़े पात्रों की भूमिका निभा रहे अनेक कलाकारों ने बेहद सधे हुए अंदाज में अपनी प्रस्तुति दी और पूरी रामलीला को जीवंत बनाए रखा।लाइव ऑर्केस्ट्रा पर गायक कलाकार जितेंद्र अरोड़ा अपनी मधुर आवाज में भजनों की वर्षा करते रहे। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को भक्ति सागर में डुबकियां लगवा रही है।
श्री रामलीला सेवा समिति द्वारा आयोजित यह हाईटेक रामलीला रोजाना बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित कर रही है। कलाकारों के दमदार अभिनय और भव्य मंचन ने इसे और यादगार बना दिया है।
नई कार्यकारिणी ने शपथ लीः
हाईटेक रामलीला का मंचन इस बार श्री रामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में हो रहा है। आज नई कार्यवाही ने शपथ ग्रहण की। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, सचिव दिनेश शर्मा, डायरेक्टर शुभेष देहरान (दीपू), कोषाध्यक्ष निखिल गोयल तथा कार्यक्रम प्रभारी भूषण अरोड़ा और नरेंद्र जुनेजा बनाए गए हैं।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

SSP : मुजफ्फरनगर में स्वामी देवानंद महाराज हत्याकांड के खुलासे की उम्मीद तेज, एसएसपी सूरज कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस की कार्रवाई

SSP : मुजफ्फरनगर में स्वामी देवानंद महाराज हत्याकांड के खुलासे की उम्मीद तेज, एसएसपी सूरज कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस की कार्रवाई ?

मुजफ्फरनगर। जनपद के भौराकला क्षेत्र में स्वामी देवानंद महाराज हत्याकांड को लेकर पुलिस की जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *