The Joy of Prasad : पालीवाल पार्क मंदिर में माँ पीताम्बरा जयंती पर भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद का आनंद

विशाल भंडारा, आकर्षक फूल बंगला और संध्या महाआरती ने बांधा श्रद्धा का समां
आगरा। माँ चामुंडा देवी और पालीवाल पार्क वाले बाबा की असीम कृपा से शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को माँ पीताम्बरा मैया के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पालीवाल पार्क स्थित मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर पोला भाई ग्रुप के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें शहरभर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और भक्तिमय वातावरण का आनंद उठाया।
आयोजन स्थल को विशेष रूप से आकर्षक फूल बंगले से सजाया गया, जिसकी मनोहारी छटा ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे दिन भक्ति, सेवा और उत्साह का वातावरण बना रहा।
शाम के समय आयोजित भव्य महाआरती कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। आरती के दौरान मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं की भीड़, दीपों की रोशनी और गूंजते भजन-कीर्तन ने माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। महाआरती की दिव्यता और भव्यता ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम के आयोजक पोला भाई ने बताया कि माँ पीताम्बरा के आशीर्वाद से आयोजन अत्यंत सफल रहा और इसमें शहरवासियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आशू जैन, कंचन बंसल, पवन बंसल, मुरारी लाल गोयल, विष्णु अग्रवाल, राम मोहन शर्मा, मंजीत सिंह, अरविंद उपाध्याय, राजा शर्मा, पप्पू भाई, महंत सचिन दीक्षित, अनिल चौहान, अमित गुप्ता, सजल, गोलू, हर्षित, लालू, रवि शर्मा, काकू भाई, राहुल गौतम, अर्जुन भाई, आकाश भारती, कल्ला गुप्ता, निक्कू पंडित, रामलखन भाई, चेतन भाई सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता