The marijuana was confiscated : मेरठ में 5 गांजा तस्कर अरेस्ट, पुलिस ने 61 लाख का गांजा जब्त किया ?

- मेरठ में 5 गांजा तस्कर अरेस्ट:पुलिस ने 61 लाख का गांजा जब्त किया, पिकअप पर लादकर ले जा रहे थे
मेरठ में एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट और थाना टीपी नगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में अनुज कुमार (मुजफ्फरनगर), रचित कुमार (आगरा), जोनी कुमार (शामली), जतिन कुमार (शामली) और अनिकेत (मुजफ्फरनगर) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक बुलेरो मैक्स पिकअप (UP 19 AT 5220) और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 12 BS 4118) जब्त की है।
आरोपियों के कब्जे से 122 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 61 लाख रुपए आंकी गई है।
मुख्य आरोपी अनुज कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह पहले भी दो बार जेल जा चुका है। वह उड़ीसा से गांजा मंगवाकर शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और एनसीआर में सप्लाई करता था। ड्राइवर जोनी कुमार को प्रति सप्लाई 40,000 रुपए मिलते थे।
रचित कुमार गांजे की खरीद-फरोख्त में शामिल था। जतिन और अनिकेत गांजा लदवाने, उतरवाने और बेचने में मदद करते थे। इन्हें प्रति सप्लाई 20-20 हजार रुपए मिलते थे। बाकी मुनाफे की हिस्सेदारी अनुज और रचित आपस में बांट लेते थे।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home