
टोंक
- सेंट सोल्जर शिक्षा समिति द्वारा बुधवार रात को सेंट सोल्जर सीनियर स्कूल परिसर में भव्य ‘नवरात्रि गरबा रास’ का आयोजन किया गया। दर्शकों से खचाखच भरे पांडाल में आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं और युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा की शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता और नगर परिषद सभापति मयंक गोयल मौजूद रहे।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक मेहता ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्रि का यह पावन पर्व शक्ति, भक्ति और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गुजरात से निकला गरबा आज पूरे देश में माता रानी की आराधना का मुख्य केंद्र बना हुआ है; ठीक इसी तरह गुजरात से निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज विश्व पटल पर एक शक्तिशाली व्यक्तित्व के रूप में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। मेहता ने युवाओं और बालिकाओं से सनातन संस्कृति और संस्कारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

पूर्व छात्र और सभापति मयंक गोयल हुए भावुकः
- कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद सभापति मयंक गोयल के लिए यह क्षण बेहद भावुक और गौरवपूर्ण रहा। उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि जिस विद्यालय में उन्होंने कभी विद्यार्थी के रूप में सपने देखे थे, आज उसी मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित करना उनके लिए एक खूबसूरत और अविस्मरणीय एहसास है। उन्होंने इस सम्मान के लिए विद्यालय और अपने गुरुजनों का आभार व्यक्त किया।
- प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद, प्रिंसिपल ने संभाली कमानः
इस भव्य उत्सव में एसडीएम सीमा खेतान, डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा और कपासन नगरपालिका अध्यक्ष सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सेंट सोल्जर शिक्षा समिति के निदेशक बाबूलाल शर्मा और हितेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन सेंट सोल्जर सीनियर इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिंसिपल शिप्रा बारेगामा द्वारा किया गया।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं