The ultimate basketball event : उदयपुर : BN विश्वविद्यालय की मेजबानी में 3 फरवरी से सजेगा वेस्ट जोन बास्केटबॉल का महाकुंभ ?

The ultimate basketball event : उदयपुर : BN विश्वविद्यालय की मेजबानी में 3 फरवरी से सजेगा वेस्ट जोन बास्केटबॉल का महाकुंभ

The ultimate basketball event : उदयपुर : BN विश्वविद्यालय की मेजबानी में 3 फरवरी से सजेगा वेस्ट जोन बास्केटबॉल का महाकुंभ
The ultimate basketball event : उदयपुर : BN विश्वविद्यालय की मेजबानी में 3 फरवरी से सजेगा वेस्ट जोन बास्केटबॉल का महाकुंभ

127 विश्वविद्यालयों के 1500 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम उदयपुर।

  • भूपाल नोबल्स (BN) विश्वविद्यालय की मेजबानी में पहली बार वृहत्त स्तर पर वेस्ट जोन बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 03 से 06 फरवरी तक होने जा रहा है। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर गुरुवार को विश्वविद्यालय सभागार में चेयरपर्सन प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 5 राज्यों के 1500 खिलाड़ी लेंगे भाग
    प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि इस मेगा इवेंट में राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा के 127 विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 1500 से अधिक खिलाड़ी और कोच शिरकत करेंगे। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए शहर की विभिन्न होटलों में पुख्ता व्यवस्था की गई है। शनिवार से खिलाड़ियों का आगमन शुरू हो जाएगा, जिनकी सहायता के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर संस्थान के कार्यकर्ता 24 घंटे तैनात रहेंगे।
  • महाराणा प्रताप खेल मैदान पर होगा भव्य शुभारंभ
    विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. एन.एन. सिंह राठौड़ ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ 03 फरवरी को प्रातः 10 बजे महाराणा प्रताप खेल मैदान पर होगा। उद्घाटन समारोह में पांचों राज्यों से आए खिलाड़ियों द्वारा भव्य मार्च पास्ट किया जाएगा।
The ultimate basketball event : उदयपुर : BN विश्वविद्यालय की मेजबानी में 3 फरवरी से सजेगा वेस्ट जोन बास्केटबॉल का महाकुंभ
The ultimate basketball event : उदयपुर : BN विश्वविद्यालय की मेजबानी में 3 फरवरी से सजेगा वेस्ट जोन बास्केटबॉल का महाकुंभ

इन मैदानों पर होंगे मुकाबले

  • टीमों की अधिक संख्या को देखते हुए मैचों के आयोजन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं-बीएन विश्वविद्यालय के इंडोर एवं आउटडोर खेल मैदान। फतेह सीनियर सेकेंडरी स्कूल का मैदान। एमबी कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंडोर स्टेडियम।
    देर रात तक चलने वाले मैचों के सफल संचालन के लिए सभी मैदानों पर विशेष व्यवस्था की गई है। 02 फरवरी को रेफरी और कोच की तकनीकी बैठक होगी, जिसमें प्रतियोगिता के नियमों और अंतिम प्रारूप को तय किया जाएगा।
    तैयारी बैठक में ये रहे उपस्थित
  • बैठक में शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय समिति के चेयरमैन करणसिंह चुण्डावत, विवि प्रेसिडेंट प्रो. चेतनसिंह चौहान, स्पोर्ट्स बोर्ड चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु सिंह राठौड़, सचिव डॉ. हितेष रावल सहित प्रो. रेणु राठौड़, डॉ. राजेन्द्र सिंह शक्तावत, डॉ. भूपेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. रजनी अरोड़ा और डॉ. जयसिंह बागेला सहित समस्त अधिष्ठाता व निदेशक उपस्थित थे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

IND vs NZ, 4th T20I: चौथे टी20 से क्यों बाहर हुए ईशान किशन? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया

IND vs NZ, 4th T20I: चौथे टी20 से क्यों बाहर हुए ईशान किशन? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया ?

IND vs NZ, 4th T20I: चौथे टी20 से क्यों बाहर हुए ईशान किशन? कप्तान सूर्यकुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *