Broke a record : उत्तराखंड में बारिश ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ा ?

Broke a record : उत्तराखंड में बारिश ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ा ?

Broke a record : उत्तराखंड में बारिश ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ा ?
Broke a record : उत्तराखंड में बारिश ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ा ?

उत्तराखंड में बारिश ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ा:

उत्तराखंड के नौ कैंची और बद्रीनाथ में लैंड स्लाइड, 3 की मौत; यमुनोत्री यात्रा रोकी गई

देश में मानसून की एंट्री को आज एक महीना पूरा हो गया है। 24 मई को यानी तय तारीख से 8 दिन पहले इसने केरल में दस्तक दी थी। अब तक यह 24 राज्यों को कवर कर चुका है। अगले 24 घंटे में दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में दस्तक दे सकता है।

मानसून को पूरा देश कवर करने में 2-3 दिन और लग सकते हैं। यानी मानसून 10-12 दिन पहले समूचे देश को कवर कर सकता है। आमतौर पर ऐसा 8 जुलाई तक होता है, जब यह पश्चिमी राजस्थान के पोखरण में पहुंचता है।

उत्तर प्रदेश में जून में बारिश का 50 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। 1971 से 2020 के बीच हुई औसत बारिश के मुकाबले इस साल 25% ज्यादा बरसात हुई है। इस साल राज्य में 1 जून से 23 जून के बीच 66.9 मिमी औसत बारिश हुई है, जबकि अनुमान 53.7 मिमी का था।

उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं का दौर भी शुरू हो गया है। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास भूस्खलन हुआ, इसमें करीब आधा दर्जन यात्री दब गए। मलबे से 2 शव बरामद किए गए हैं। राहत और बचाव का काम जारी है।

बद्रीनाथ से लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालु की कार पर पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिर जाने से महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। केदारनाथ पैदल मार्ग पर बरसाती नाले में उफान से भारी मात्रा में मलबा दुकानों में घुस गया। लगभग आधा दर्जन दुकानों को नुकसान हुआ है।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

The curtain will rise : वेब सीरीज 'स्नो ब्राइड' में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

The curtain will rise : वेब सीरीज ‘स्नो ब्राइड’ में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

मुंबई । टीवी शो ‘निमकी मुखिया’ और ‘निमकी विधायक’ में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *