The visit continued : आयुक्त अध्यक्षता में समिति बैठक, निर्देश समीक्षा, बच्चों हेतु मासिक एक्सपोजर विजिट जारी रही ?

The visit continued : आयुक्त अध्यक्षता में समिति बैठक, निर्देश समीक्षा, बच्चों हेतु मासिक एक्सपोजर विजिट जारी रही

The visit continued : आयुक्त अध्यक्षता में समिति बैठक, निर्देश समीक्षा, बच्चों हेतु मासिक एक्सपोजर विजिट जारी रही ?
The visit continued : आयुक्त अध्यक्षता में समिति बैठक, निर्देश समीक्षा, बच्चों हेतु मासिक एक्सपोजर विजिट जारी रही ?

निःशुल्क प्रकाशनार्थः:

उत्तर प्रदेश, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कलयाण बोर्ड लखनऊ के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं कोविड में अनाथ व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना हेतु पात्र बच्चों के लिए मेरठ मण्डल के जनपद बुलन्दशहर के ग्राम कौन्दु तहसील सिकन्द्राबाद स्थिलत अटल आवासीय विद्यालय के संचालन एवं अनुश्रवण के लिए गठित मण्डल स्तर की समिति की बैठक आयुक्त, मेरठ मण्डल मेरठ की अध्यक्षता में आज दिनांक 06.02.2026 को अपराह्न 04:00 बजे सम्पन्न हुई। बैठक में विगत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की गहन समीक्षा की गयी। श्री अनुराग मिश्रा, उप श्रमायुक्त, गाजियाबाद क्षेत्र, गाजियाबाद द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि विद्यालय के बच्चों को प्रत्येक माह एक्सपोजर विजिट करायी जा रही है। जिसमें खुर्जा के सी०जी०सी०आर०आई० व फन जू ट्वाएज इण्डिया ग्रेटर नोएडा का भ्रमण कराया जा चुका है। इसके साथ ही विभिन्न उत्सवों को धूमधाम से विद्यालय में मनाये जाने के निर्देश दिये गये।

The visit continued : आयुक्त अध्यक्षता में समिति बैठक, निर्देश समीक्षा, बच्चों हेतु मासिक एक्सपोजर विजिट जारी रही ?
The visit continued : आयुक्त अध्यक्षता में समिति बैठक, निर्देश समीक्षा, बच्चों हेतु मासिक एक्सपोजर विजिट जारी रही ?

शासन स्तर पर भवन अनुरक्षण हेतु अतिरिक्त निर्माण कार्य आदि के सम्बन्ध में जो प्रस्ताव भेजे गये हैं, उनपर नियमित समन्वय के लिए कहा गया। साथ ही विगत बैठक से लेकर वर्तमान बैठक तक विभिन्न मदों में जो व्यय किया गया उसका समिति द्वारा सम्यक् विचारोपरान्त अनुमोदन किया गया। फेसेलिटी मैनेजमेण्ट, आई०टी०, फर्नीचर आदि की बिडों पर अद्यतन स्थिति से समिति को अवगत कराया गया। आयुक्त महोदय के स्तर से अटल आवासीय विद्यालय के लिए आगामी सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षा में विगत वर्षों से कई गुना अधिक परीक्षाार्थियों को आवेदन पत्र भरवाने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 15.02.2026 तक व्यापक अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये। ताकि मण्डल के अधिकाश पात्र श्रमिकों के बच्चे इस गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का लाभ लेने के लिए समुचित अवसर प्राप्त कर सकें। इस सम्बन्ध में अवगत कराना है कि विगत वर्ष में मेरठ मण्डल में 1036 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसके सापेक्ष वर्तमान में 2978 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जिनमें से त्रुटियों को निवारित करते हुए 1267 आवेदन ऑनलाइन फीड किये जा चुके हैं। निर्देश दिये गये कि पात्रता सूची पर सम्बन्धित विकास खण्डों, नगर पालिकाओं से सहयोग लेकर अधिकाधिक आवेदन पत्र 15 फरवरी, 2026 तक करा दिये जायें। ताकि दिनांक 08.03.2026 को होने वाली प्रवेश परीक्षा में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। आयुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिये गये कि इन बच्चों को प्रधानमंत्री संग्राहलय, नेशनल म्यूजियम, आर्ट गैलरी जैसे स्थानों का भ्रमण कराया जाना तार्किक होगा, जिससे बच्चे देश की कला एवं संस्कृति से भली भांति परिचित हो सकें। समिति को अवगत कराया गया कि प्रदेश के अटल आवासीय विद्यालय के प्रत्येक मण्डल से प्रत्येक 02 बच्चे 01 छात्र 01 छात्रा को वर्तमान में डा० एम०के० शन्मुगा सुन्दरम, प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश शासन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में एक्सपोजर विजिट हेतु उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) बैंगलौर ले जाया गया है। बैठक में श्रीमती श्रुत्री, जिलाधिकारी, बुलन्दशहर, श्रीमती निशा, मुख्य विकास अधिकारी, बुलन्दशहर, श्रीमती राजेश मिश्रा, उप श्रमायुक्त, मेरठ सहित कई अधिकारियों व अन्य सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

(अनुसँग मिश्रा)

उप श्रमायुक्त, उ०प्र०, गाजियाबाद क्षेत्र, गाजियाबाद।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Hapur: पिलखुवा में 64 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Hapur: पिलखुवा में 64 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार ?

Hapur: पिलखुवा में 64 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *