Their vision : चिराग पासवान ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- देश को विकास के रास्ते पर ले जा रहा उनका विजन ?

Their vision : चिराग पासवान ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- देश को विकास के रास्ते पर ले जा रहा उनका विजन ?
Their vision : चिराग पासवान ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- देश को विकास के रास्ते पर ले जा रहा उनका विजन ?

नई दिल्ली ।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से उनके जन्मस्थान वडनगर तक बाइक यात्रा भी निकाली जा रही है। वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी और अपनी पार्टी की ओर से जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में प्रधानमंत्री को लोगों का जो लगातार प्यार और समर्थन मिला है, उसके कारण आज भी देश की बड़ी आबादी उन पर भरोसा करती है। चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाना है।
  • चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी ने तय किया है कि प्रधानमंत्री के राजनीतिक कार्यस्थल वाराणसी से उनके जन्मस्थान वडनगर तक यात्रा की जाए। इसका उद्देश्य लोगों को ‘विकसित भारत’ के प्रधानमंत्री के विजन से जोड़ना है। वाराणसी से वडनगर के लिए निकलने वाली यात्रा में करीब 500 बाइकर्स के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।
    उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि बाइक यात्रा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि युवा प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से उनके जन्मस्थान तक जाने के लिए तैयार हैं।
Their vision : चिराग पासवान ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- देश को विकास के रास्ते पर ले जा रहा उनका विजन ?
Their vision : चिराग पासवान ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- देश को विकास के रास्ते पर ले जा रहा उनका विजन ?

मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि

  • प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर काशी में उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि करीब 500 युवा काशी से वडनगर की यात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा प्रधानमंत्री के जन्मस्थान और उनके राजनीतिक कार्यस्थल को जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उत्तराखंड के नैनीताल में भाजपा सांसद अजय भट्ट ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देशभर में जश्न का माहौल है और कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोग प्रधानमंत्री की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
  • बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं और देश की प्रगति के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
    वहीं, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन सेवा और संकल्प से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रचारक, संगठनकर्ता, गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनकी विभिन्न भूमिकाओं में राष्ट्रसेवा प्रमुख रही है।
    छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देशभर में घरों, गांवों, गलियों और शहरों में लोग दीप जलाकर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देंगे। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Apprehension of an attack : बाराबंकी में जंगल के पास मिला बंदर का शव, तेंदुए की दहशत से सहमे गांव वाले पगमार्क से हमले की आंशका  ?

Apprehension of an attack : बाराबंकी में जंगल के पास मिला बंदर का शव, तेंदुए की दहशत से सहमे गांव वाले पगमार्क से हमले की आंशका  ?

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के थाना सुबेहा क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *