Three people died : दिल्ली: रोहिणी सेक्टर 16 में इमारत गिरने से अब तक तीन लोगों की मौत ?

Three people died : दिल्ली: रोहिणी सेक्टर 16 में इमारत गिरने से अब तक तीन लोगों की मौत

Three people died : दिल्ली: रोहिणी सेक्टर 16 में इमारत गिरने से अब तक तीन लोगों की मौत
Three people died : दिल्ली: रोहिणी सेक्टर 16 में इमारत गिरने से अब तक तीन लोगों की मौत

नई दिल्ली । दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 इलाके में एक इमारत गिरने की घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) ने इसकी पुष्टि की है। दिल्ली फायर सर्विस ने अपने एक बयान में बताया कि रोहिणी सेक्टर 16 में इमारत गिरने की घटना में अब तक मलबे से चार लोगों को निकाला गया है, जिनमें से तीन की मौत हो गई है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच बुधवार देर शाम रोहिणी जिले के केएन काटजू थाना क्षेत्र के सेक्टर-16 इलाके में एक इमारत भरभराकर गिरी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई।
स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की। इस दौरान, घटना की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और राहत व बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
फिलहाल इमारत गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Three people died : दिल्ली: रोहिणी सेक्टर 16 में इमारत गिरने से अब तक तीन लोगों की मौत
Three people died : दिल्ली: रोहिणी सेक्टर 16 में इमारत गिरने से अब तक तीन लोगों की मौत

प्रशासन की ओर से अभी तक किसी के हताहत होने या मलबे में फंसे लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
एक स्थानीय व्यक्ति ने बुधवार को बताया कि मकान मालिक समेत तीन से चार मजदूर इस मलबे में दबे थे, जबकि एक राहगीर भी चपेट में आया। उन्होंने घटना पर दुख जताया और इमारत के निर्माण में खराब सामग्री के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया।
एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उन्हें फोन पर इमारत के गिरने की सूचना मिली थी। यह आम रास्ता है और नजदीक स्कूल भी है। उन्होंने बताया कि हादसे के समय उनका भाई यहां से गुजर रहा था, जो मलबे में दब गया। उन्होंने बताया कि यह एक निर्माणाधीन इमारत थी, जो लगभग बनकर तैयार हो चुकी थी।
वहीं, एक युवक ने आईएएनएस को बताया कि वह दूसरी गली में रहता है। मकान गिरने की आवाज सुनाई पड़ी थी और उसके बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। युवक ने बताया कि गनीमत यह है कि शुक्रवार का दिन नहीं था, क्योंकि यहां शुक्रवार बाजार लगता है। इस दौरान छोटे दुकानदारों और रेहड़ी वालों की भीड़ रहती है। इस कारण सैकड़ों लोग दब सकते थे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Message delivered : जौनपुर में स्कूल चलो अभियान रैली निकली, हर बच्चे के नामांकन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का संदेश दिया

Message delivered : जौनपुर में स्कूल चलो अभियान रैली निकली, हर बच्चे के नामांकन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का संदेश दिया

Message delivered : जौनपुर में स्कूल चलो अभियान रैली निकली, हर बच्चे के नामांकन और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *