To make the public laugh : गिरिराज सिंह बोले- ‘कांग्रेस को आत्मचिंतन की जरूरत, जनता को हंसाने वाले बयान न दे’

रायपुर । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्मचिंतन और आत्ममंथन की जरूरत है, न कि ऐसी बातें बोलने की जिन पर जनता हंसे। रेवंत रेड्डी की ओर से भाजपा को ‘किन जोंग उन’ बताए जाने पर गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “कांग्रेस नेताओं को शर्म आनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी या मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी बयान देते हैं। जब वे जीतते हैं, तो दावा करते हैं कि कांग्रेस की जीत हुई है, लेकिन जब वे हारते हैं, तो कहते हैं कि चुनाव में कुछ गड़बड़ थी। आज कांग्रेस को आत्मचिंतन और आत्ममंथन की जरूरत है, न कि ऐसी बातें बोलने की जिन पर जनता हंसे।” मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपने बयान में कहा था, “भाजपा उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की तरह व्यवहार कर रही है और देश में एक-पार्टी वाली चुनावी व्यवस्था बनाने की कोशिश कर रही है।”

वहीं, गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर भीमराव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “बीआर अंबेडकर न सिर्फ भारतीय संविधान के निर्माता थे, बल्कि सामाजिक बदलाव के प्रतीक भी थे। कांग्रेस पार्टी ने आजादी के दौर में उनका अपमान किया और उन्हें हराने की कोशिश की।”
उन्होंने कहा कि आज अंबेडकर पूरे समाज के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वे हमारे स्वच्छताग्राही हैं और उनका सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए हमने यहां स्वच्छता अभियान चलाया है।
गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज गंगोत्री से गंगा सागर तक, पश्चिम से पूर्व तक पूरे देश में अपना समर्थन आधार बढ़ा रही है। आज 25 करोड़ गरीबों को सरकार ने गरीबी रेखा से बाहर निकाला।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस दौरान, उन्होंने लोगों से पर्यावरण के संतुलन के लिए वृक्ष लगाने की अपील की। वहीं, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा समेत भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और भाजपा नेता मौजूद रहे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता