Tree plantation programs : विदेशों में भी मनाया ओझा का जन्मदिन, नेपाल, जापान, जर्मनी और अमेरिका में हुए सेवा व पौधारोपण के कार्यक्रम

Tree plantation programs : विदेशों में भी मनाया ओझा का जन्मदिन, नेपाल, जापान, जर्मनी और अमेरिका में हुए सेवा व पौधारोपण के कार्यक्रम

Tree plantation programs : विदेशों में भी मनाया ओझा का जन्मदिन, नेपाल, जापान, जर्मनी और अमेरिका में हुए सेवा व पौधारोपण के कार्यक्रम
Tree plantation programs : विदेशों में भी मनाया ओझा का जन्मदिन, नेपाल, जापान, जर्मनी और अमेरिका में हुए सेवा व पौधारोपण के कार्यक्रम

जयपुर। विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा का जन्मदिवस इस वर्ष देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के विविध कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। नेपाल, जापान, जर्मनी और अमेरिका सहित कई देशों में फाउंडेशन के विभिन्न चैप्टरों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिवस को “सेवा दिवस” के रूप में मनाया। इन आयोजनों के माध्यम से समाजसेवा, मानवीय मूल्यों, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर इस्पेक की चेयरपर्सन डॉ. हर्षा त्रिवेदी एवं राष्ट्रीय प्रभारी प्यारे लाल शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि विप्र फाउंडेशन की स्थापना जिन सामाजिक मूल्यों और सेवा भाव के उद्देश्य से की गई थी, उन्हीं आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए विश्व के विभिन्न देशों में सक्रिय चैप्टरों ने सुशील ओझा के जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से यादगार बनाया। उन्होंने कहा कि यह केवल जन्मदिवस का आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का एक सशक्त अभियान है।

नेपाल चैप्टर ने किया विशेष पूजा-अर्चना एवं सेवा कार्य

नेपाल चैप्टर द्वारा जन्मदिवस के अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चैप्टर के रतन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत डोलेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना से हुई। इस दौरान सुशील ओझा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर समाजसेवा के लिए प्रार्थना की गई। पूजा के पश्चात सभी सदस्यों ने समाज कल्याण के लिए अधिक सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।

इसके बाद नेपाल चैप्टर के सदस्यों ने ‘अपनो घर’ आश्रम पहुंचकर 201 जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को भोजन करवाया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया और जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। इसके साथ ही चैप्टर ने आगामी 11 जुलाई को दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम पैर वितरण कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा भी की। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके जीवन में नई आशा का संचार करना है।

जापान में चला “एक पौधा सुशील जी के नाम” अभियान

जापान चैप्टर ने पर्यावरण संरक्षण को केंद्र में रखते हुए “एक पौधा सुशील जी के नाम इन जापान” अभियान प्रारंभ किया। इस अभियान के तहत इबारकी स्थित श्रीराम मंदिर परिसर तथा नागोया में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर भी विचार साझा किए गए।

प्रतिकूल मौसम के बावजूद चैप्टर के अध्यक्ष राज शर्मा के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ अभियान में भाग लिया। संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष मनोज गौड़, संस्थापक सदस्य आनंद गौड़, नितेश शर्मा तथा उपाध्यक्ष नितिन तिवारी सहित अनेक सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सदस्यों ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

Tree plantation programs : विदेशों में भी मनाया ओझा का जन्मदिन, नेपाल, जापान, जर्मनी और अमेरिका में हुए सेवा व पौधारोपण के कार्यक्रम
Tree plantation programs : विदेशों में भी मनाया ओझा का जन्मदिन, नेपाल, जापान, जर्मनी और अमेरिका में हुए सेवा व पौधारोपण के कार्यक्रम

जर्मनी चैप्टर ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जर्मनी चैप्टर ने भी सुशील ओझा के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए कोलोन शहर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व चैप्टर की अध्यक्ष अरुंधति गौड़, उपाध्यक्ष शांतनु दवे तथा राणा हरगोविंद सिंह ने किया। सभी सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। ऐसे में पौधारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पृथ्वी के भविष्य को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सेवा, संस्कार और प्रकृति संरक्षण जैसे विषयों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

अमेरिका के केंटकी एवं न्यूयॉर्क चैप्टर में भी हुए सेवा कार्यक्रम

अमेरिका में भी विप्र फाउंडेशन के केंटकी और न्यूयॉर्क चैप्टरों ने उत्साहपूर्वक सेवा दिवस मनाया। चैप्टर अध्यक्ष डॉ. प्रणव के. शर्मा के नेतृत्व में सदस्यों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और सेवा भावना को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।

सदस्यों ने कहा कि विदेशों में रहकर भी भारतीय समाज के संस्कार और सेवा परंपरा को जीवित रखना प्रत्येक प्रवासी भारतीय का दायित्व है। इसी भावना के साथ उन्होंने पौधारोपण कर समाज एवं पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

सेवा और संस्कारों से जुड़ा वैश्विक अभियान

विप्र फाउंडेशन के विभिन्न अंतरराष्ट्रीय चैप्टरों द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों ने यह संदेश दिया कि सेवा की भावना किसी सीमा या देश की मोहताज नहीं होती। चाहे नेपाल हो, जापान, जर्मनी या अमेरिका—हर स्थान पर सदस्यों ने सामाजिक सेवा, धार्मिक आस्था, पर्यावरण संरक्षण और मानवीय सहयोग को प्राथमिकता देते हुए जन्मदिवस को सार्थक बनाया।

डॉ. हर्षा त्रिवेदी एवं प्यारे लाल शर्मा ने सभी अंतरराष्ट्रीय चैप्टरों के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि विप्र फाउंडेशन का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा के संस्कार पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

सुशील ओझा के जन्मदिवस पर विश्वभर में आयोजित इन कार्यक्रमों ने यह सिद्ध कर दिया कि समाजसेवा और मानवीय मूल्यों की भावना सीमाओं से परे है। पूजा-अर्चना, जरूरतमंदों को भोजन, दिव्यांगजनों की सहायता, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण जैसे विविध आयोजनों के माध्यम से विप्र फाउंडेशन के अंतरराष्ट्रीय चैप्टरों ने जन्मदिवस को एक जनकल्याणकारी अभियान का स्वरूप प्रदान किया। इन गतिविधियों ने न केवल संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता को मजबूत किया, बल्कि विश्वभर में भारतीय संस्कृति, सेवा और सद्भाव का संदेश भी प्रभावी ढंग से प्रसारित किया।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Novak Djokovic : 'विराट के लिए दिल में बहुत सम्मान, जल्द भारत आना चाहता हूं': नोवाक जोकोविच

Novak Djokovic : ‘विराट के लिए दिल में बहुत सम्मान, जल्द भारत आना चाहता हूं’: नोवाक जोकोविच ?

Novak Djokovic : ‘विराट के लिए दिल में बहुत सम्मान, जल्द भारत आना चाहता हूं’: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *