Tribute paid to the martyrs : 94वें बलिदान दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि ?

94वें बलिदान दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बलिदानी राष्ट्र की नीव के पत्थर होते हैं-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य
दिल्ली,24 मार्च 2025 केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव के 94 वें बलिदान दिवस पर आर्य समाज आनंद विहार,पूर्वी दिल्ली में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें दिल्ली- गाजियाबाद के कौने कौने से सैकड़ों आर्य समाजियों ने पहुॅंच कर श्रद्धांजलि अर्पित कीI
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि शहीद राष्ट्र की अमानत हैं उनके बलिदान पर ही राष्ट्र की नींव खड़ी होती है।नयी पीढ़ी को उनके बलिदान के बारे में बताने की आवश्यकता है जिससे वह राष्ट्र भक्ति की भावना से ओतप्रोत हों इसलिये पाठ्यक्रम में उनके बारे में जानकारी देनी चाहिए।महर्षि दयानन्द सरस्वती क्रांतिकारियों के प्रेरणा स्रोत रहे हज़ारों नौजवान उनकी प्रेरणा से आजादी की लड़ाई में कूद पड़े।अब इस आजादी की रक्षा का दायित्व युवा पीढ़ी का हैI
समारोह अध्यक्ष शिक्षाविद् अशोक जेठी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता का इतिहास बताने की आवश्यकता है जिससे वह आजादी की कीमत पहचान सकें।आर्य समाज के प्रधान विनोद खुल्लर ने कहा कि आर्य समाज सदैव देश भक्तों के बलिदान को याद करता है।

सुप्रसिद्ध गायक नरेंद्र आर्य सुमन व प्रवीण आर्य पिंकी, प्रवीण आर्य गाजियाबाद,रजनी गर्ग के देश भक्ति गीतों पर लोग झूम उठे।
आचार्य यश पाल शास्त्री व गवेन्द्र शास्त्री ने कहा कि आर्य समाज युवा शक्ति को प्रेरित करने का प्रयास करता रहता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य देवेन्द्र शास्त्री ने यज्ञ के साथ किया।परिषद के राष्ट्रीय महासचिव महेन्द्र भाई ने सभी का आभार व्यक्त किया।
आर्य नेता दीपक वर्मा, दिनेश सेठ, वेद प्रकाश आर्य,राम कुमार आर्य,
यशोवीर आर्य, सुरेश आर्य, प्रमोद चौधरी ,प्रमोद सक्सेना, सुरेश आर्य, प्रमोद चौधरी,नरेश चन्द्र आर्य,ओम सपरा,यज्ञवीर चौहान,यश पाल शर्मा, ईश् नारंग, सुरेंद्र गंभीर, संजय आर्य पतराम त्यागी आदि उपस्थित थे।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home