Trouble : मैहर में सार्वजनिक शौचालयों का अभाव, ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों को हो रही परेशानी ?

Trouble : मैहर में सार्वजनिक शौचालयों का अभाव, ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों को हो रही परेशानी
Trouble : मैहर में सार्वजनिक शौचालयों का अभाव, ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों को हो रही परेशानी

कटनी मोड़ पर एक साल पहले बनकर तैयार हुआ शौचालय अब तक नहीं हुआ शुरू, नगर पालिका प्रशासन से जल्द चालू कराने की मांग

मैहर। नगर पालिका मैहर क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए मैहर आने वाले महिला, पुरुषों और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। वहीं नगर के स्थानीय रहवासियों को भी इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में आने-जाने वाले नागरिकों की संख्या को देखते हुए सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था बेहद जरूरी है, लेकिन पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को असुविधा उठानी पड़ती है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।

Trouble : मैहर में सार्वजनिक शौचालयों का अभाव, ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों को हो रही परेशानी
Trouble : मैहर में सार्वजनिक शौचालयों का अभाव, ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों को हो रही परेशानी

एक साल से तैयार शौचालय, फिर भी ताला!

हैरानी की बात यह है कि कटनी मोड़ स्थित सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य करीब एक वर्ष पहले ही पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक इसे आम नागरिकों के उपयोग के लिए शुरू नहीं कराया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब शौचालय बनकर तैयार है तो आखिर इसे चालू कराने में देरी क्यों हो रही है? निर्माण के बाद भी सुविधा का लाभ जनता को नहीं मिलना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन सहित जिले की मुखिया कलेक्टर महोदया से मांग की है कि कटनी मोड़ स्थित नवनिर्मित शौचालय को तत्काल चालू कराया जाए। साथ ही नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और व्यस्त बाजार क्षेत्रों में भी सुविधायुक्त सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मैहर आने वाले ग्रामीणों और नगरवासियों को इस रोजमर्रा की समस्या से राहत मिल सके।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Affected : राज्यपाल मंगुभाई पटेल से आयोग मित्र सदस्य ने की सौजन्य भेंट, सहजता और आत्मीयता से हुए प्रभावित

Affected : राज्यपाल मंगुभाई पटेल से आयोग मित्र सदस्य ने की सौजन्य भेंट, सहजता और आत्मीयता से हुए प्रभावित ?

भोपाल। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग में आयोग मित्र सदस्य नियुक्त होने के बाद महामहिम राज्यपाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *