Unnati’s Defeat : जापान ओपन: भारत का मेंस सिंगल्स अभियान समाप्त, विमेंस सिंगल्स में उन्नति की हार

टोक्यो । ‘जापान ओपन 2026’ के मेंस सिंगल्स ड्रॉ में बुधवार को भारत की उम्मीदें खत्म हो गईं। ‘बीडब्ल्यूएफ सुपर 750’ टूर्नामेंट के शुरुआती दौर के मुकाबलों में लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी दोनों बाहर हो गए, जबकि उन्नति हुड्डा भी विमेंस सिंगल्स प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। वर्ल्ड नंबर 14 खिलाड़ी लक्ष्य सेन टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में घरेलू खिलाड़ी कोकी वातानाबे का सामना नहीं कर सके। वातानाबे ने यह मुकाबला 21-16, 21-14 से अपने नाम किया। भारतीय खिलाड़ी शुरुआत से ही पिछड़ते नजर आए। वातानाबे ने दोनों सेट में मिड-गेम इंटरवल पर बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी। वापसी की कोशिश के बावजूद, लक्ष्य मैच का रुख नहीं बदल सके और जापानी शटलर ने सिर्फ 38 मिनट में मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह वातानाबे की भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ सात मुकाबलों में तीसरी जीत रही।
दूसरी तरफ, आयुष शेट्टी टूर्नामेंट में बने रहने के काफी करीब पहुंच गए थे, लेकिन आखिरकार तीन गेम के कड़े मुकाबले में वर्ल्ड नंबर 2 खिलाड़ी कुनलावुत वितिदसर्न से हार का सामना करना पड़ा।

थाई स्टार ने कड़े मुकाबले वाले पहले गेम को 21-19 से अपने नाम किया, जिसमें उन्होंने सेट के ज्यादातर समय मामूली बढ़त बनाए रखी। आयुष ने दूसरे गेम में शानदार वापसी की। चार मैच प्वाइंट्स से उबरते हुए उन्होंने तनावपूर्ण मुकाबले में 25-23 से जीत हासिल करते हुए मुकाबले को निर्णायक गेम तक पहुंचाया।
हालांकि, यह लय ज्यादा देर तक नहीं रही। कुनलावुत ने तीसरे गेम में फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया और 21-15 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ कुनलावुत का आयुष के खिलाफ ‘हेड-टू-हेड’ रिकॉर्ड 2-1 हो गया।
विमेंस सिंगल्स ड्रॉ में भी भारत को एक और झटका लगा। उन्नति हुड्डा को चीनी ताइपे की हुआंग यू-हसुन ने शिकस्त दी। पहला गेम 21-16 से गंवाने के बाद, उन्नति ने वापसी करते हुए दूसरा गेम 21-16 से जीतकर मुकाबला बराबर किया, लेकिन हुआंग ने निर्णायक गेम 21-15 से अपने नाम करते हुए अगले दौर में जगह बना ली।
इस प्रतियोगिता के सिंगल्स इवेंट में भारत की तरफ से सिर्फ पीवी सिंधु ही बची हैं। मिक्स्ड डबल्स जोड़ी तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला भी अभी मुकाबले में बने हुए हैं। मंगलवार को भारत की दोनों पुरुष डबल्स जोड़ियां बाहर हो गई थीं।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता