Violence over removal of illegal shops : लखनऊ के KGMU में मजार के पास अवैध दुकानों को हटाने पर हिंसा ?

लखनऊ के KGMU में मजार के पास अवैध दुकानों को हटाने पर हिंसा, कई डॉक्टर घायल
- किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ में नेत्र रोग विभाग के पीछे स्थित मजार के पास अवैध दुकानों को हटाने के दौरान शनिवार को हिंसक झड़प हो गई। प्रशासन द्वारा बार-बार नोटिस देने के बाद अतिक्रमण हटाने पहुंचे डॉक्टरों और अधिकारियों की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव और मारपीट शुरू कर दी।
इस घटना में रेडियो डायग्नोसिस विभाग के डॉ. दुर्गेश द्विवेदी और डॉ. अनित परिहार समेत चार डॉक्टर घायल हो गए। घायलों का इलाज KGMU में किया गया।

- स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
KGMU प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मजार को हटाया नहीं जा रहा है, केवल उसके आसपास के अवैध कब्जों को हटाया जा रहा था, जिससे परिसर में सुरक्षा खतरे पैदा हो रहे थे, खासकर महिला चिकित्सकों और कर्मचारियों के लिए।
डॉक्टरों में घटना को लेकर आक्रोश है और कुछ ने हड़ताल की चेतावनी दी है। अखिल भारत हिंदू महासभा ने भी घटना की निंदा करते हुए घायल डॉक्टरों के समर्थन में अस्पताल पहुंचने की बात कही है।
फिलहाल परिसर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस तथा प्रशासन हालात सामान्य करने में जुटे हैं।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home