Visit to the district : कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने किया जनपद में दौरा ?

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने किया जनपद में दौरा, वरिष्ठ कांग्रेस जन और लोगों से की मुलाकात, बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया माल्यार्पण.
- हापुड़। 15 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ग्राम सिमरौली में वरिष्ठ कांग्रेसी अमरनाथ शर्मा के आवास पर पहुंचे। जहां लोगों ने उनका फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। लोगों द्वारा किए गए स्वागत के लिए नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा है कि वे कांग्रेस आला कमान द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और जनपद में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में जनपद हापुड़ के लिए ये सौभाग्य की बात हैं कि एक छोटे से कार्यकर्ता को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के समक्ष दिल्ली के इंदिरा भवन में इतने बड़े मंच पर अपनी बात रखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसलिए लिए वह कांग्रेस पार्टी के लिए सदैव ऋणी रहेंगे। ग्राम सिमरौली में जनसभा को संबोधित करते हुए राके त्यागी ने कहा कि जब भी लोगों को कोई समस्या या परेशानी हो , वे किसी भी समय अपनी बात सीधा उन तक पहुंचा सकते हैं।

- जिसे वह हर संभव निराकरण कराने का पूरा पूरा प्रयत्न करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी बाबूगढ़ छावनी में वरिष्ठ कांग्रेसी चौधरी कटार सिंह के आवास पर पहुंचे और लोगों द्वारा किए गए आदर सत्कार के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया है। इसके पश्चात उन्होंने बाबूगढ़ छावनी में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात बछलोता रोड पर वरिष्ठ कांग्रेसी सोमदत्त शर्मा के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए उनसे आवश्यक सुझाव लिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि पुराने और नए कांग्रेसी लोगों के आपसी विचार विमर्श से ही अब संगठन को मजबूत बनाया जायेगा। जिसका असर सीधा आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा हैं कि कांग्रेस सभी धर्म और समाज को सम्मान देने वाली पार्टी हैं। इस दौरान गुलफाम कुरैशी, फिरोज कुरैशी, बॉबी त्यागी, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा आदि कांग्रेस जन भी मौजूद रहे.!
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home