Weapons recovered : सीतामढ़ी में पुलिस मुठभेड़, दिनेश यादव हत्याकांड के तीन आरोपी घायल, हथियार बरामद ?

Weapons recovered : सीतामढ़ी में पुलिस मुठभेड़, दिनेश यादव हत्याकांड के तीन आरोपी घायल, हथियार बरामद ?
Weapons recovered : सीतामढ़ी में पुलिस मुठभेड़, दिनेश यादव हत्याकांड के तीन आरोपी घायल, हथियार बरामद ?

सीतामढ़ी ।

  • बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दिनेश यादव हत्याकांड से जुड़े तीन आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटनास्थल से तीन सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बुधवार की रात जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) को गुप्त सूचना मिली थी कि दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी सुनील कुशवाहा और उसके साथी रीगा-परसौनी थाना क्षेत्र में देखे गए हैं। सूचना मिलते ही आसपास के सभी थाना क्षेत्रों को हाई अलर्ट कर दिया गया।
  • संदिग्ध अपराधियों की घेराबंदी के लिए रीगा थानाध्यक्ष, डीआईयू की टीम और दिनेश यादव हत्याकांड की जांच के लिए गठित विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने रीगा-परसौनी रोड पर सघन गश्त शुरू की। इसी दौरान रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी-भगवानपुर बॉर्डर के समीप पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्धों को आते देखा। पुलिस की गाड़ी देखकर संदिग्धों ने भागने के उद्देश्य से अचानक मोटरसाइकिल मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन बाइक फिसलकर गिर गई।
Weapons recovered : सीतामढ़ी में पुलिस मुठभेड़, दिनेश यादव हत्याकांड के तीन आरोपी घायल, हथियार बरामद ?
Weapons recovered : सीतामढ़ी में पुलिस मुठभेड़, दिनेश यादव हत्याकांड के तीन आरोपी घायल, हथियार बरामद ?

पुलिस के मुताबिक,

  • गिरफ्तारी से बचने और भागने के प्रयास में तीनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए और आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने अपराधियों के शरीर के निचले हिस्से यानी पैरों को निशाना बनाकर नियंत्रित तरीके से फायरिंग की, जिसमें तीनों घायल हो गए। इसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें हिरासत में लिया और तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
    घायल आरोपियों की पहचान सुनील कुशवाहा, निवासी रामनगरा, थाना रीगा, सीतामढ़ी, मणि कुमार, थाना बेलसंड, सीतामढ़ी और इंदल कुमार, थाना गाढ़ा, सीतामढ़ी के रूप में हुई है। घटनास्थल की तलाशी में तीन सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, एक पिठ्ठू बैग और उसमें बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए गए हैं।
    पुलिस ने इलाके को सुरक्षित कर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों का लूट, हत्या, समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस अब उनके पूरे आपराधिक नेटवर्क और अन्य संभावित आपराधिक योजनाओं के संबंध में पूछताछ एवं जांच कर रही है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Questions raised : सोने में मिलाया जा रहा चीन का रेनियम पाउडर, 24 कैरेट की शुद्धता जांच में भी हो रहा पास; हॉलमार्किंग सेंटर पर उठे सवाल

Questions raised : सोने में मिलाया जा रहा चीन का रेनियम पाउडर, 24 कैरेट की शुद्धता जांच में भी हो रहा पास; हॉलमार्किंग सेंटर पर उठे सवाल ?

सोने की बढ़ती कीमतों के बीच आभूषणों में मिलावट का एक नया और गंभीर मामला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *