Will scan the earth : 30 जुलाई को लॉन्च होगा निसार मिशन, पृथ्वी स्कैन करेगा ?

Will scan the earth : 30 जुलाई को लॉन्च होगा निसार मिशन, पृथ्वी स्कैन करेगा

Will scan the earth : 30 जुलाई को लॉन्च होगा निसार मिशन, पृथ्वी स्कैन करेगा ?
Will scan the earth : 30 जुलाई को लॉन्च होगा निसार मिशन, पृथ्वी स्कैन करेगा ?

पृथ्वी का अवलोकन करने वाले उपग्रह

  • ‘नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार’ (निसार) को जीएसएलवी-एस16 रॉकेट के माध्यम से 30 जुलाई को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने यह जानकारी दी। ‘निसार’ का वजन 2392 किलोग्राम है। यह पृथ्वी का अवलोकन करने वाला उपग्रह है। यह ऐसा पहला उपग्रह है, जो दोहरे आवृत्ति सिंथेटिक अपर्चर रडार (नासा का एल-बैंड और इसरो का एस-बैंड) के साथ पृथ्वी का निरीक्षण करेगा।

स्वीप एसएआर प्रौद्योगिकी का उपयोग करेगा निसार

  • अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, ऐसा पहली बार होगा जब यह उपग्रह ‘स्वीप एसएआर’ प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए 242 किलोमीटर के दायरे और उच्च स्थानिक विभेदन क्षमता के साथ पृथ्वी का निरीक्षण करेगा। किसी तस्वीर के संबंध में उच्च स्थानिक विभेदन क्षमता का उपयोग होता है, जिसमें तस्वीर में बारीक से बारीक विवरण को साफ-साफ देखा जा सकता है। इस उपग्रह को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा।

740 किलोमीटर की ऊंचाई पर प्रक्षेपित होगा निसार

  • इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा कि इसरो और नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किए गए पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को 30 जुलाई को भारत में बने जीएसएलवी-एस16 रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। उन्होंने रविवार रात यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं को बताया, ‘‘इस उपग्रह को 740 किलोमीटर की ऊंचाई पर प्रक्षेपित किया जाएगा। यह उपग्रह किसी भी मौसम में और दिन-रात 24 घंटे पृथ्वी की तस्वीरें ले सकता है। यह भूस्खलन का पता लगाने, आपदा प्रबंधन में मदद करने और जलवायु परिवर्तन की निगरानी करने में भी सक्षम है।
  • नारायणन ने कहा कि यह उपग्रह भारत, अमेरिका और पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद होगा… यह पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों की निगरानी के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।’’ नारायणन ने भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान मिशन’ के बारे में कहा कि इस साल दिसंबर में ‘व्योममित्र’ नाम के एक ह्यूमनॉइड (मानव जैसे रोबोट) को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि यह मिशन सफल होता है तो अगले साल दो मानवरहित मिशन भेजे जाएंगे। ‘गगनयान मिशन’ मार्च 2027 में भेजा जाएगा।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

Check Also

Demand for action : हापुड़ में घायल नीलगाय का अंतिम संस्कार, गौ सेवा संघ ने की तत्काल कार्रवाई की मांग ?

Demand for action : हापुड़ में घायल नीलगाय का अंतिम संस्कार, गौ सेवा संघ ने की तत्काल कार्रवाई की मांग ?

Demand for action : हापुड़ में घायल नीलगाय का अंतिम संस्कार, गौ सेवा संघ ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *