Woman’s Body : कोडरमा: दो महीने से लापता महिला का शव जंगल से बरामद, पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने गई थी

कोडरमा ।
- झारखंड के कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मलकोको गांव से सटे जंगल में मंगलवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नवलशाही थाना क्षेत्र के धुमाडीह निवासी शकुंतला देवी (पति सुनील ठाकुर) के रूप में हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जब मलकोको गांव के ग्रामीण जंगल की ओर गए, तो उन्होंने एक महिला का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर कोडरमा सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि महिला पिछले दो महीने से अपने घर से लापता थी। धुमाडीह के ग्रामीणों के अनुसार, शकुंतला देवी का अपने पति के साथ अक्सर विवाद होता था। विवाद इतना बढ़ गया था कि महिला ने पूर्व में महिला थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी।

बताया जा रहा है कि
- महिला कोडरमा थाना क्षेत्र के बदडीहा निवासी एक युवक से प्रेम करती थी और पति को छोड़कर उसी के साथ रहना चाहती थी। कुछ समय पहले वह अपने प्रेमी के घर भी गई थी, लेकिन वहां के परिजनों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया था।
कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि मृतका के शरीर पर बाहरी चोट या जख्म के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी संभावित बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। मृतका की दो बेटियां और एक बेटा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा अपने पिता के साथ रहता है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहन तफ्तीश में जुट गई है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता