Women Marathon : महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु “RUN FOR EMPOWERMENT — Women Marathon” का सफल आयोजन

➡ सहारनपुर पुलिस की पहल, महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं समाज में सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत आज रिज़र्व पुलिस लाइन्स सहारनपुर स्थित परेड़ ग्राउंड से एक भव्य RUN FOR EMPOWERMENT — Women Marathon का आयोजन किया गया।
➡ कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारीगण, महिला पुलिसकर्मी, छात्राएँ, सामाजिक संस्थाएँ एवं बड़ी संख्या में महिलाएँ एवं युवतियाँ उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं।
➡ मैराथन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा की भावना और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, साथ ही आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों एवं पुलिस की त्वरित सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान करना रहा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर ने इस अवसर पर कहा कि “महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाज में जागरूकता बढ़ाकर ही एक सुरक्षित और सशक्त वातावरण तैयार किया जा सकता है।”

मथुरा में रविवार को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत ‘रन फॉर एन्वायरनमेंट’ मैराथन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश कुमार रावत ने रिजर्व पुलिस लाइन के सामने से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर नीम बड़ी की ओर रवाना किया। इस दौड़ में डेढ़ सौ से अधिक छात्राओं और पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आयोजन के दौरान महिला शक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और जोश के साथ भागीदारी कर समाज को महिला सुरक्षा और जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।
मौके पर सीओ सिटी आशना चौधरी सहित कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जब कोई बालिका दौड़ में भाग लेती है, तो वह केवल खेल नहीं खेल रही होती, बल्कि अपने आत्मबल, अपने अधिकारों और अपने सपनों की ओर अग्रसर होती है।
उन्होंने मिशन शक्ति अभियान को एक “सामाजिक क्रांति” बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग और सशक्त बनाने का माध्यम है।
कार्यक्रम के अंत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा सम्मान पूरे समाज का कर्तव्य है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता