Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुँची आगरा की सामाजिक एवं जनसमस्याएं ?

Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुँची आगरा की सामाजिक एवं जनसमस्याएं
Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुँची आगरा की सामाजिक एवं जनसमस्याएं

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भारतीय जाटव समाज संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन विश्वस्तरीय बुद्धा पार्क, शहीद सम्मान और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया

आगरा।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भारतीय जाटव समाज संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास, कालिदास मार्ग पर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 6 सूत्रीय जनहित एवं विकास संबंधी ज्ञापन मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी को सौंपा। मुख्यमंत्री कार्यालय से सकारात्मक आश्वासन मिला मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी एवं संवेदनशील कार्यशैली के अनुरूप सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह ज्ञापन केवल मांगों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आगरा की जनता, बौद्ध समाज, शहीद परिवारों और क्षेत्र के विकास से जुड़ी जनभावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है, भारतीय जाटव समाज संस्था समाज के सम्मान, महापुरुषों की विरासत के संरक्षण और जनहित के मुद्दों को सरकार तक पहुँचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

बुद्धा पार्क को मिले राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान
ज्ञापन में कालिंदी विहार में विकसित हो रहे भव्य विश्वस्तरीय बुद्धा पार्क को पर्यटन की दृष्टि से बुद्धा सर्किट से जोड़ने की मांग की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पार्क आगरा की एक महत्वपूर्ण पहचान बनने जा रहा है। उन्होंने आग्रह किया कि इसका लोकार्पण स्वयं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के करकमलों द्वारा किया जाए।

कारगिल शहीद कैप्टन सुनील यादव के सम्मान की मांग
ज्ञापन में कारगिल युद्ध के वीर शहीद कैप्टन सुनील यादव को श्रद्धांजलि स्वरूप उनके निवास क्षेत्र के निकट स्थित ISBT मेट्रो स्टेशन का नाम “शहीद कैप्टन सुनील यादव ISBT मेट्रो स्टेशन” रखने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। उन्होंने कहा कि इससे युवा पीढ़ी देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा प्राप्त करेगी।

Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुँची आगरा की सामाजिक एवं जनसमस्याएं
Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुँची आगरा की सामाजिक एवं जनसमस्याएं

मेट्रो स्टेशन का नाम हो “बुद्धा पार्क मेट्रो स्टेशन
प्रतिनिधिमंडल ने आगरा मेट्रो के दूसरे चरण में कालिंदी विहार स्थित प्रस्तावित स्टेशन का नाम “बुद्धा पार्क मेट्रो स्टेशन” रखने की मांग की। उनका कहना हैं इससे बुद्धा पार्क को वैश्विक पहचान मिलेगी तथा भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और समता के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जा सकेगा।

विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग
ज्ञापन में आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मेहरा-नाहरगंज से एत्मादपुर एवं टूंडला को जोड़ने वाले पुल के निर्माण कार्य को शीघ्र स्वीकृति एवं गति देने की मांग की गई। साथ ही ग्वालियर रोड पर जलभराव की स्थायी समस्या के समाधान हेतु नाला निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का आग्रह किया गया, जिससे हजारों लोगों को राहत मिल सके।धनौली निवासिओ की आवासीय समस्या को भी गंभीरता से रखा।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी के लिए समिति गठन की मांग
11 जुलाई 2026 को बुद्धा विहार परिसर की नई निर्मित दीवार गिरने की घटना का उल्लेख करते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी की अध्यक्षता में एक मॉनिटरिंग कमेटी गठित करने की मांग की गई। इसमें भारतीय जाटव समाज संस्था के तीन पदाधिकारियों को शामिल करने का भी प्रस्ताव रखा गया।भारतीय जाटव समाज संस्था का यह पूरा प्रयास राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विकास के मुद्दों को मजबूती से सरकार के समक्ष रखने का कार्य किया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह भी साथ में रहे

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

9th birthday : बेटे आर्थर के 9वें जन्मदिन पर भावुक हुईं सेलिना जेटली, कहा- काश गले लगा पाती ?

9th birthday : बेटे आर्थर के 9वें जन्मदिन पर भावुक हुईं सेलिना जेटली, कहा- काश गले लगा पाती ?

मुंबई । अभिनेत्री सेलिना जेटली ने गुरुवार को बेटे आर्थर के जन्मदिन पर उसे विश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *