Youth jumped : नोएडा में पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक, आठ घंटे की तलाश के बाद बरामद हुआ शव ?

नोएडा ।

नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने नशे की हालत में नाले में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर विभाग के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को मौके पर बुलाया गया। कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गुरुवार तड़के युवक का शव नाले से बरामद कर लिया गया। करीब आठ घंटे तक टीमों ने नाले में युवक की तलाश की। पुलिस के अनुसार, युवक का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि उस समय युवक शराब के नशे में था। विवाद के बाद गुस्से में उसने सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित नाले में छलांग लगा दी। युवक के नाले में कूदने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद थाना सेक्टर-39 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई। नाले में पानी का बहाव और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर विभाग के कर्मचारियों के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया।

Youth jumped : नोएडा में पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक, आठ घंटे की तलाश के बाद बरामद हुआ शव ?
Youth jumped : नोएडा में पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक, आठ घंटे की तलाश के बाद बरामद हुआ शव ?

इसके बाद देर रात से ही नाले में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रेस्क्यू टीमों ने घटनास्थल के आसपास के हिस्से में लगातार तलाशी अभियान चलाया। टीमों ने नाले के अंदर कई स्थानों पर युवक को तलाशने का प्रयास किया।
करीब आठ घंटे तक चले अभियान के बाद तड़के सुबह युवक का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर नाले से बरामद किया गया। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पत्नी से विवाद और शराब के नशे में युवक द्वारा नाले में छलांग लगाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और युवक ने किन परिस्थितियों में नाले में छलांग लगाई।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Dialogue : पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का आकलन करने फतेहपुर पहुंचा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, जनप्रतिनिधियों से किया संवाद ?

Dialogue : पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का आकलन करने फतेहपुर पहुंचा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, जनप्रतिनिधियों से किया संवाद ?

फतेहपुर। अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति को समझने तथा उनकी वास्तविक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *