3 suspects arrested : जौनपुर में धर्मांतरण मामले को लेकर पुलिस का एक्शन, दो महिलाओं समेत 3 आरोपियों की गिरफ्तारी ?

3 suspects arrested : जौनपुर में धर्मांतरण मामले को लेकर पुलिस का एक्शन, दो महिलाओं समेत 3 आरोपियों की गिरफ्तारी

3 suspects arrested : जौनपुर में धर्मांतरण मामले को लेकर पुलिस का एक्शन, दो महिलाओं समेत 3 आरोपियों की गिरफ्तारी
3 suspects arrested : जौनपुर में धर्मांतरण मामले को लेकर पुलिस का एक्शन, दो महिलाओं समेत 3 आरोपियों की गिरफ्तारी

जौनपुर:

  •  जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र में सामने आए धर्मांतरण के मामले में न्यूज 18 की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है. खबर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पुलिस ने घर के अंदर कथित रूप से कराए जा रहे धर्मांतरण के मामले में केस दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.
  • मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने उनके बेटे, बहू समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. आरोप है कि जबरन और लालच देकर ईसाई धर्म की प्रार्थना कराई जा रही थी. इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.
    3 suspects arrested : जौनपुर में धर्मांतरण मामले को लेकर पुलिस का एक्शन, दो महिलाओं समेत 3 आरोपियों की गिरफ्तारी
    3 suspects arrested : जौनपुर में धर्मांतरण मामले को लेकर पुलिस का एक्शन, दो महिलाओं समेत 3 आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस की पूछताछ जारी

  • दरअसल, शाहगंज थाना क्षेत्र में रविवार की शाम करीब 6 बजे के बाद पिता की शिकायत के आधार पर धर्मांतरण से जुड़ा मामला दर्ज किया गया था. न्यूज 18 पर खबर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बहू प्रीति जायसवाल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. वहीं, मामले में नामजद आरोपी बेटे नितिन जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. आरोप है कि सभी पांचों लोगों ने मिलकर लालच और दबाव के जरिए धर्मांतरण कराने की कोशिश की.

तीन आरोपियों की गिरफ्तारी

  • मामले को लेकर एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और पूछताछ व साक्ष्यों के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

She will return to her in-laws' home : निक्की भाटी मौत मामला: पंचायत के हस्तक्षेप के बाद दोनों परिवारों में हुआ समझौता, बहन लौटेगी ससुराल

She will return to her in-laws’ home. : निक्की भाटी मौत मामला: पंचायत के हस्तक्षेप के बाद दोनों परिवारों में हुआ समझौता, बहन लौटेगी ससुराल ?

She will return to her in-laws’ home : निक्की भाटी मौत मामला: पंचायत के हस्तक्षेप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *