Energy Minister Anil Vij : बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज बोले – यूनियन से बातचीत जारी ?

Energy Minister Anil Vij : बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज बोले - यूनियन से बातचीत जारी ?
Energy Minister Anil Vij : बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज बोले – यूनियन से बातचीत जारी ?

चंडीगढ़

  • हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने हरियाणा में बिजली यूनियन की 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल मामले में कहा कि हम यूनियन के साथ बातचीत जारी रखे हुए हैं और आज भी बिजली विभाग के अधिकारी उनसे बातचीत कर रहे हैं, उन्हें पूरा विश्वास है कि हम बिजली कर्मचारियों को मना लेंगे।
    विज ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमने गत दिनों बिजली कर्मचारियों की विभिन्न यूनियनों को बातचीत के लिए बुलाया था, वह स्वयं वहां थे और सारे अधिकारी भी थे। मुख्य तौर पर यूनियन की तीन मांगे थी जिनमें पहली थी कि बिजली का वितरण का सामानांतर लाईसेंस देकर निजीकरण न किया जाए जिसपर उनको बताया गया कि एचईआरसी में यह मामला आया है।उन्होंने बताया कि बताया कि बिजली वितरण का सामानांतर लाईसेंस लेने के लिए पत्र एचईआरसी में गया है वह हमारे मार्फत नहीं बल्कि सीधा एचईआरसी में गया है जिस पर एचईआरसी सुनवाई कर रही है।
  • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि हमने यूनियन पदाधिकारियों को बताया कि एचईआरसी में हमने यानि सरकार ने निजीकरण का विरोध किया है, सुनवाई के दौरान जो हमारे अधिकारी उपस्थित हुए वह वहीं बोले जिन दस्तावेजों पर उन्होंने हस्ताक्षर किए थे। यूनियन के पदाधिकारियों को यह बताने के बाद यह बात वही खत्म हो गई। दूसरी बात, जो यूनियन ने रखी कि स्मार्ट मीटर बंद किए जाए, जिस पर विज ने कहा कि अभी इसके टेंडर ही नहीं हुए, उसकी फाइल चल रही है। लेकिन हमने तो अभी टेंडर ही नहीं किए जिस पर यह बात भी खत्म हो गई।
Energy Minister Anil Vij : बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज बोले - यूनियन से बातचीत जारी ?
Energy Minister Anil Vij : बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज बोले – यूनियन से बातचीत जारी ?

यूनियन की तीसरी मांग थी कि

  • एग्री डिस्कॉम बनाया जा रहा है वह न बनाया जाए। इस संबंध में भी विज ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने इस बारे में विधानसभा में बात की है लेकिन अभी उनकी और मुख्यमंत्री की आपस में बात नहीं हुई, इसलिए इसका आगे क्या एजेंडा होगा इस पर अभी बताया नहीं जा सकता।
    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि एक बार ये तीनों मांगे समाप्त हो गई थी और यूनियन मान गई थी लेकिन जब वो बाहर गए तो कुछ शरारती तत्वों ने इस बातचीत को भड़का दिया और उन्होंने हड़ताल का ऐलान कर दिया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि मगर हम इसके बावजूद यूनियन के साथ बातचीत जारी रखेंगे और आज भी बिजली विभाग के अधिकारी उनसे बातचीत करने में लगे हुए हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि हम कर्मचारियों को मना लेंगे।
    कांग्रेस की आपसी कलह को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस कोई पार्टी है ही नहीं, ये सिर्फ़ विभिन्न धड़ों का गठमेल है, अपने-अपने स्वार्थ के कारण जिसका जिधर स्वार्थ होता है वो उधर मिल जाते हैं, और अपने-अपने स्वार्थ के कारण जिसका विरोध करना होता है ये विरोध करते हैं, ये कांग्रेस नाम की पार्टी हिंदुस्तान में है ही नहीं। अग्नि फोर ब्लास्टिक मिसाइल के सफल प्रशिक्षण पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी जी की अगुवाई में देश की सुरक्षा के लिए थल में, जल में, नभ में भारत की शक्ति को मजबूत किया जा रहा है, हर तरफ सेना को मजबूत किया जा रहा है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Premji Scholarship : बहरोड़ कॉलेज में अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति के आवेदन 10 अगस्त से, छात्राओं को हर वर्ष मिलेंगे 30 हजार रुपए ?

Premji Scholarship : बहरोड़ कॉलेज में अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति के आवेदन 10 अगस्त से, छात्राओं को हर वर्ष मिलेंगे 30 हजार रुपए ?

कोटपूतली-बहरोड़। श्री धर्मचन्द गांधी जैन राजकीय महाविद्यालय, बहरोड़ में छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *