वन विभाग की मिलीभगत से प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई:अमेठी में तीन महीने से चल रहा अवैध कटान, वन अधिकारी मौन

- वन विभाग की मिली भगत से फिर शुरू हुआ अवैध टालो पर अबैध लकड़ी का भंडार। काटे गए दर्जनों हरे भरे पेड़ों में छुटपुट कार्यवाही कर आरा मशीन तक पहुंचाने का काम कर रहा वन विभाग। टालों पर लगी अवैध लकड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
- अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में वन माफिया और वन विभाग की मिलीभगत से प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। सिघवापुर गांव में वन कर्मियों की सहमति से वन माफियाओं ने आम के हरे पेड़ों को काट दिया है।
- पिछले तीन महीने से यह अवैध कटान लगातार जारी है। वन माफिया पुलिस और वन विभाग को रिश्वत देकर दिन-रात लकड़ी काट रहे हैं। वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड और वाचर भी पैसे लेकर इस अवैध कार्य में सहयोग कर रहे हैं।टिकरी और इन्हौना क्षेत्र में हजारों पेड़ों की कटाई हो चुकी है। भानीपुर, महेशपुर, कुकहारामपुर, इन्हौना, बेनीपुर, गोपालपुर समेत कई स्थानों पर बिना परमिट के प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई की जा रही है। आम, नीम, जामुन और शीशम जैसे मूल्यवान पेड़ों को काटा जा रहा है। वन विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
- इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी जहीर मिर्जा और डिप्टी रेंजर सचिन गौतम से जब पूछा गया तो उन्होंने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Editor- (Jyoti Parjapati)