District Panchayat : नैनीताल में आज हो रहे जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को हाईकोर्ट ने रद किया ?

District Panchayat : नैनीताल में आज हो रहे जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को हाईकोर्ट ने रद किया

District Panchayat : नैनीताल में आज हो रहे जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को हाईकोर्ट ने रद किया ?
District Panchayat : नैनीताल में आज हो रहे जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को हाईकोर्ट ने रद किया ?

नैनीताल

  • उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले नैनीताल जिला पंचायत मुख्यालय के बाहर गुरुवार को कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। सुबह 10 बजे मतदान शुरू होने से पहले ही माहौल बेकाबू हो गया। इस दौरान बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान फायरिंग की घटना से एक युवक घायल हो गया। कांग्रेस का आरोप है कि उनके छह जिला पंचायत सदस्यों को पुलिस की मौजूदगी में जबरन उठा लिया गया। रेनकोट गैंग के सदस्यों के जिला पंचायत सदस्यों को उठाए जाने के मसले को कांग्रेस ने हाई कोर्ट में उठाया। हाई कोर्ट ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को रद्द कर दिया। अब यह चुनाव 18 अगस्त को होगा।

कांग्रेस-भाजपा में भिड़ंत

  • उत्तराखंड जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर गुरुवार को चुनाव होना था, लेकिन इससे पहले ही माहौल विस्फोटक हो गया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधायक संजीव आर्य और विधायक सुमित हृदयेश के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की भी शिकायत सामने आई। नाराज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल रोड पर सरकार और पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने मामले में तुरंत हाई कोर्ट का रुख किया।नैनीताल हाई कोर्ट ने मामले में सख्ती दिखाते हुए पुलिस को सभी जिला पंचायत सदस्यों को तत्काल खोजने के आदेश दिए। डीएम और एसएसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट से जुड़े। कांग्रेस का कहना है कि अब भी उनके चार सदस्य लापता हैं। बाद में हाई कोर्ट ने चुनाव को 18 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया।

बेतालघाट में फायरिंग

  • बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बीच एक व्यक्ति ने पांच राउंड फायरिंग कर दी, जिससे भगदड़ मच गई। एक समर्थक के पैर में गोली लग गई। घटना से गुस्साए समर्थकों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए धरना शुरू कर दिया। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की दीपा दर्मवाल और कांग्रेस की पुष्पा नेगी के बीच कड़ा मुकाबला है। वहीं, बेतालघाट की घटना ने चुनावी माहौल में और भी तनाव भर दिया है।

भाजपा को बढ़त, कांग्रेस की वापसी

  • उत्तराखंड पंचायत चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने अधिकांश जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। वहीं, ब्लॉक प्रमुख पदों पर कांग्रेस ने कई सीटों पर बढ़त बनाई है। देहरादून को छोड़कर बीजेपी ने सभी जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद जीता। देहरादून में कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी टक्कर देते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद अपने नाम किए।
    District Panchayat : नैनीताल में आज हो रहे जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को हाईकोर्ट ने रद किया ?
    District Panchayat : नैनीताल में आज हो रहे जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को हाईकोर्ट ने रद किया ?

    जिला पंचायत अध्यक्ष के जीते उम्मीदवार:

  • चमोली- दौलत सिंह बिष्ट
  • अल्मोड़ा- हेमा गैड़ा
  • रुद्रप्रयाग- पूनम कठैत
  • पौड़ी- रचना बुटोला
  • बागेश्वर- शोभा आर्य
  • उत्तरकाशी- रमेश चौहान
  • देहरादून- सुखविंदर कौर
  • टिहरी- इशिता सजवाण
  • पिथौरागढ़- जीतेन्द्र प्रसाद
  • ऊधम सिंह नगर- अजय मौर्य
  • चंपावत- आनंद अधिकारी

 

अध्यक्ष पद के मुख्य नतीजे:

  • चमोली: बीजेपी के दौलत सिंह ने 19 वोटों से जीत दर्ज की, कांग्रेस की रमा देवी को 5 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी के लक्ष्मण सिंह खत्री विजयी। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पोखरी से कांग्रेस की राजी देवी जीतीं, जबकि अन्य सीटों पर बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा किया। हार के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी ने इस्तीफा दिया।पौड़ी: जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं बीजेपी की रचना बुटोला। 15 में से 10 ब्लॉकों पर बीजेपी की जीत, 2 ब्लॉक कांग्रेस, 2 निर्दलीय और 1 सीट कांग्रेस के पास गई।पिथौरागढ़: जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी के जितेंद्र प्रसाद निर्विरोध विजयी। ब्लॉक प्रमुख चुनावों में कांग्रेस, निर्दलीय और बीजेपी का मिश्रित प्रदर्शन।देहरादून: कांग्रेस की सुखविंदर कौर बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष, अभिषेक सिंह उपाध्यक्ष। ब्लॉक प्रमुख पदों पर कांग्रेस और बीजेपी को 3-3 सीटें मिलीं।

    बागेश्वर: जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा देवी और उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल (दोनों बीजेपी) ने जीत दर्ज की।

    उत्तरकाशी: जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी के रमेश चौहान निर्विरोध। 6 ब्लॉक में से 4 पर बीजेपी, 1 पर निर्दलीय, 1 पर लॉटरी से बीजेपी प्रत्याशी विजयी।

    अल्मोड़ा: जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैंडा (बीजेपी)। 13 ब्लॉकों में से अधिकांश पर बीजेपी का कब्जा, कुछ पर कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार विजयी।

    नैनीताल: भीमताल में बीजेपी के हरीश बिष्ट, बेतालघाट में कांग्रेस समर्थित अंकित साह ब्लॉक प्रमुख बने।

    रुद्रप्रयाग: जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी कठैत (बीजेपी)। ब्लॉक प्रमुखों में 2 कांग्रेस, 1 बीजेपी।

सीएम धामी ने दी बधाई

  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा अधिकृत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों दौलत सिंह बिष्ट (चमोली), रचना बुटोला (पौड़ी), हेमा गैड़ा (अल्मोड़ा), पूनम कठैत (रुद्रप्रयाग) और शोभा आर्य (बागेश्वर) की जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी। भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों ने 11 में से 10 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। सीएम ने कहा कि यह उपलब्धि जनता के विश्वास, संगठन की शक्ति एवं सतत जनसेवा के संकल्प का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का इस्तीफा

  • पंचायत चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए चमोली में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को भेजे गए इस्तीफा में मुकेश नेगी ने कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित सदस्यों के पर्याप्त संख्याबल के बावजूद चमोली में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख जीत दर्ज नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कह मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं और नैतिकता के आधार पर चमोली जनपद के कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष के पद से त्यागपत्र देता हूं।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Took the step : हापुड़ की वैश्य महिला सेवा समिति ने टीबी मरीजों को गोद लेकर सराहनीय कदम उठाया ?

Took the step : हापुड़ की वैश्य महिला सेवा समिति ने टीबी मरीजों को गोद लेकर सराहनीय कदम उठाया ?

Took the step : हापुड़ की वैश्य महिला सेवा समिति ने टीबी मरीजों को गोद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *