78th death anniversary : कांग्रेस जनों ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78 वीं पुण्यतिथि ?

कांग्रेस जनों ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78 वीं पुण्यतिथि, माल्यार्पण कर दी बापू को श्रद्धांजलि.

महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और प्रेम के पुजारी थे, 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने की थी बापू की हत्या – कांग्रेस
  • हापुड़। आज 30 जनवरी 2025 दिन गुरुवार को शहर कांग्रेस जन नगर पालिका परिषद स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर एकत्रित हुए। जहां कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 78 भी पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में कांग्रेस जनों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प व माल्यार्पण कर उन्हें अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
78th death anniversary : कांग्रेस जनों ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78 वीं पुण्यतिथि ?
78th death anniversary : कांग्रेस जनों ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78 वीं पुण्यतिथि ?
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और प्रेम के पुजारी थे। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जीवन भर अहिंसा पर जोर दिया था। महात्मा गांधी अपने जीवनकाल में कभी भी नहीं चाहते थे कि देश में कभी भी हिंदू – मुस्लिम के नाम पर कभी भी आपसी द्वेष हो, नफरत फैले, हिंसा न हो। लेकिन दुर्भाग्यवश गांधी जी की इस विचारधारा के चलते नाथूराम गोडसे ने बापू की हत्या कर दी। इसलिए आज के दिन महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को कांग्रेस जन “शहादत दिवस” के रूप में मनाते हैं। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को अंग्रेजी हुकूमत से मुक्त कराने के लिए अनगिनत आंदोलन चलाए। जिसके परिणामस्वरूप अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना ही पड़ा।
78th death anniversary : कांग्रेस जनों ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78 वीं पुण्यतिथि ?
78th death anniversary : कांग्रेस जनों ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78 वीं पुण्यतिथि ?
  • उन्होंने कहा कि ये सब गांधी जी की सोच, विचारधारा और उनके संघर्षों का ही परिणाम था जो 1947 में अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना ही पड़ा। कांग्रेस जनों ने गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और कहा कि वे देश के प्रति गांधी जी के बलिदान और उनके योगदान के लिए देश का हर नागरिक सदैव ऋणी रहेगा। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, आई सी शर्मा, एडवोकेट शहजादा चौधरी, सिराजुद्दीन, अमित सैनी, सभासद सुशील शास्त्री, सुबोध शास्त्री, कुसुमलता, एस एस गौड़, भरतलाल शर्मा, हरीश गर्ग, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, निसार पठान, हारून सिद्दीकी, शहजाद मेवाती, संदीप कुमार, जावेद चौधरी, शाह आलम, शौकीन चौधरी, लोकेश बरवाल आदि लोग मौजूद रहे.

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।

andekhikhabar57@gmail.com
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती ?

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *