He said the party would be strengthened: बिहार: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की मांग तेज, भूख हड़ताल पर बैठे JDU कार्यकर्ता, बोले- पार्टी को मिलेगी मजबूती

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की मांग एक बार फिर से तेज हो गई है. जेडीयू के कई नेता चाहते हैं कि निशांत अब सक्रिय रूप से राजनीति में आएं. नेताओं का कहना है कि निशांत पढ़े-लिखे हैं और अगर वो राजनीति में आएंगे तो पार्टी की बागडोर संभाल सकते हैं. इसी मांग को लेकर नेताओं ने भूख हड़ताल शुरू की है.
जानकारी के मुताबिक जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं के एक ग्रुप ने निशांत कुमार के एक्टिव राजनीति में आने की मांग को लेकर 12 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की. यह भूख हड़ताल राजधानी पटना के गर्दनीबाग में हुई, जहां कार्यकर्ता रविवार (28 दिसंबर) सुबह से से ही इकट्ठा होने लगे और नारे लगाकर अपनी मांग दोहराते रहे.
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं