Elderly man dies, two injured : हाईस्पीड डम्फर की टक्कर से ऑटो नाले में गिरा, बुजुर्ग की मौत, दो घायल ?

Elderly man dies, two injured : हाईस्पीड डम्फर की टक्कर से ऑटो नाले में गिरा, बुजुर्ग की मौत, दो घायल

Elderly man dies, two injured : हाईस्पीड डम्फर की टक्कर से ऑटो नाले में गिरा, बुजुर्ग की मौत, दो घायल
Elderly man dies, two injured : हाईस्पीड डम्फर की टक्कर से ऑटो नाले में गिरा, बुजुर्ग की मौत, दो घायल

हाईस्पीड डम्फर की टक्कर से ऑटो नाले में गिरा, बुजुर्ग की मौत, दो घायल

  • जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर नाला के पास बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रेलवे परियोजना के लिए मिट्टी ढो रहे तेज रफ्तार डम्फर ने सवारियों से भरे ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरे पानी भरे नाले में पलट गया।
  • हादसे में ऑटो सवार 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार केराकत क्षेत्र के उदयचंदपुर निवासी संजीव कुमार अपने ससुर हीरालाल को आंख के इलाज के लिए सरकारी लीलावती अस्पताल लेकर गए थे। इलाज के बाद वे ऑटो रिक्शा से घर लौट रहे थे। जैसे ही ऑटो शिवपुर नाला के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे मिट्टी लदे डम्फर ने तेज गति में टक्कर मार दी।
Elderly man dies, two injured : हाईस्पीड डम्फर की टक्कर से ऑटो नाले में गिरा, बुजुर्ग की मौत, दो घायल
Elderly man dies, two injured : हाईस्पीड डम्फर की टक्कर से ऑटो नाले में गिरा, बुजुर्ग की मौत, दो घायल

हादसे के बाद ऑटो में सवार हीरालाल पानी में गिरकर बेहोश हो गए।

  • ऑटो चालक भोलेनाथ और संजीव खुद घायल होने के बावजूद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नाले से बाहर निकालने में सफल रहे। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टर मनोज कुमार ने हीरालाल को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
  • सूचना मिलते ही जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे कार्य में लगे डम्फर चालक आए दिन तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे आमजन में भय का माहौल बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से डम्फरों की गति पर सख्ती से नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।News Editor- (Jyoti Parjapati)सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

    YouTube Official Channel Link:
    https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

    YouTube Official Channel Link:
    https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

    Facebook Official Page Link:
    https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

    Whatsapp Group Join Link:
    https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

    अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

    आवश्यकता :- विशेष सूचना
    (प्रदेश प्रभारी)
    (मंडल प्रभारी)
    (जिला ब्यूरो प्रमुख)
    (जिला संवाददाता)
    (जिला क्राइम रिपोर्टर)
    (जिला मीडिया प्रभारी जिला)
    (विज्ञापन प्रतिनिधि)
    (तहसील ब्यूरो)
    (प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Tehran or face the consequences : ईरान की ओर बढ़ रहा 'विशाल बेड़ा,' ट्रंप बोले- डील करें तेहरान वरना नतीजे भुगतें

Tehran or face the consequences : ईरान की ओर बढ़ रहा ‘विशाल बेड़ा,’ ट्रंप बोले- डील करें तेहरान वरना नतीजे भुगतें ?

Tehran or face the consequences : ईरान की ओर बढ़ रहा ‘विशाल बेड़ा,’ ट्रंप बोले- …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *