Plea for justice : भूमाफिया ने जबरन किया कब्जा, पीड़ित ने मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम से लगाई न्याय की गुहार ?

Plea for justice : भूमाफिया ने जबरन किया कब्जा, पीड़ित ने मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम से लगाई न्याय की गुहार

Plea for justice : भूमाफिया ने जबरन किया कब्जा, पीड़ित ने मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम से लगाई न्याय की गुहार ?
Plea for justice : भूमाफिया ने जबरन किया कब्जा, पीड़ित ने मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम से लगाई न्याय की गुहार ?

फतेहपुर के ग्राम हसवा में भूमि विवाद

  • का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें धीरेन्द्र सिंह पुत्र कृष्णपाल सिंह, निवासी ग्राम खलीलपुर ने आरोप लगाया है कि उसकी खरीदी गई जमीन पर दबंग और सरकसी तरीके से जबरन कब्जा कर लिया गया है। धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होंने ग्राम हसवा की गाटा संख्या 222 की 0.2669 हेक्टेयर भूमि मो० शमीम से विधिवत खरीदी थी और वर्षों से जमीन पर जोताई-बोआई कर रहे हैं। लेकिन ग्राम हसवा के रहने वाले भूपेन्द्र सिंह ने अवैध रूप से पत्थर गड़वाकर जमीन की तारबंदी कर दी और निशानदेही मिटाकर मेड़ तोड़ कर जमीन को अपने खेत में मिला लिया। यह कार्य पूरी तरह बलपूर्वक और गैरकानूनी तरीके से किया गया है। धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि भूमि की पूर्व में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 24 के तहत पैमाइश भी करवाई गई थी, लेकिन इसके बावजूद भूमि पर जबरन कब्जा किया गया।

पीड़ित धीरेन्द्र सिंह का मामला

  • फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है और अगली सुनवाई 13 अगस्त 2025 को निर्धारित है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि जब तक न्यायालय का अंतिम फैसला नहीं आता, तब तक अवैध कब्जा रोका जाए और दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, धीरेन्द्र सिंह ने मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाते हुए अपील की है कि उनकी जमीन से अवैध कब्जा हटाया जाए और आरोपित भूपेन्द्र सिंह के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि न्यायालय के आदेश तक यथास्थिति बनाए रखी जाए ताकि उनकी वैधानिक संपत्ति सुरक्षित रह सके।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

Check Also

G7 Summit : रिश्तों की बर्फ पिघलेगी? महीनों बाद एक मंच पर दिख सकते हैं मोदी और ट्रंप

G7 Summit : रिश्तों की बर्फ पिघलेगी? महीनों बाद एक मंच पर दिख सकते हैं मोदी और ट्रंप ?

G7 Summit : रिश्तों की बर्फ पिघलेगी? महीनों बाद एक मंच पर दिख सकते हैं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *